1
00:00:01,419 --> 00:00:03,379
"लाउडरमिल्क" में पहले

2
00:00:04,422 --> 00:00:05,462
ये वो नहीं है जैसा दिख रहा है।

3
00:00:05,631 --> 00:00:08,381
न तुम दो ड्रिंक्स पकड़े हो
और न चुसवा रहे हो?

4
00:00:08,551 --> 00:00:09,891
ब्रैथेलाइज़ करना चाहते हो मुझे?

5
00:00:15,224 --> 00:00:16,274
साला।

6
00:00:21,772 --> 00:00:23,942
-पी कर गाड़ी चला रहा होगा।
-बेन शराब नहीं पीता।

7
00:00:24,108 --> 00:00:27,778
तो, प्रायोजित, तुम्हें अपनी आंखें
ज़रा ज़्यादा खोल लेनी चाहिए।

8
00:00:27,945 --> 00:00:30,985
तुमने साला मुझे क्यों नहीं बताया
कि मेरी पूर्व-पत्नी शादी कर रही है?

9
00:00:31,157 --> 00:00:32,697
मैं नहीं चाहता था तुम घबरा जाओ।

10
00:00:32,867 --> 00:00:34,827
तुम्हें क्यों लगा मैं घबरा जाऊंगा?

11
00:00:40,833 --> 00:00:43,343
तुम अब भी मेम्फ़िस की शादी में
क्यों जा रहे हो?

12
00:00:43,961 --> 00:00:45,211
मुझे बुलाया गया है।

13
00:00:45,379 --> 00:00:50,049
तुम्हें मेरे ये बताने की कोई अहमियत नहीं है
कि मैं अभी भी उसे प्यार करता हूं?

14
00:00:50,217 --> 00:00:52,257
जानता हूं,
पर मैं निमंत्रण स्वीकार कर चुका हूं।

15
00:00:52,428 --> 00:00:54,258
मैंने मेम्फ़िस से वादा किया है कि मैं आऊंगा।

16
00:00:54,430 --> 00:00:56,600
और मुझे वादे तोड़ना अच्छा नहीं लगता।

17
00:00:56,766 --> 00:00:58,476
तुमने मुझसे भी वादा किया था
कि शराब नहीं पियोगे।

18
00:00:59,435 --> 00:01:00,555
कब किया था?

19
00:01:00,728 --> 00:01:02,398
जब तुम मेरे प्रायोजक बने,
तो तुमने कहा था:

20
00:01:02,563 --> 00:01:07,113
"लाउडरमिल्क, मैं वादा करता हूं कि तुम्हें
नशे से दूर रखने के लिए मैं कुछ भी करूंगा

21
00:01:07,276 --> 00:01:09,106
जिसमें अपना उदाहरण दिखाना
भी शामिल है।"

22
00:01:10,571 --> 00:01:12,201
-ओह।
-"ओह?"

23
00:01:12,364 --> 00:01:14,624
-बस साला इतना कहना है तुम्हें?
-मुझे अफ़सोस है, ठीक है?

24
00:01:14,784 --> 00:01:17,624
मैं बहुत तनाव में था, और मैं
कमज़ोर पड़ गया। ऐसा हो जाता है।

25
00:01:17,787 --> 00:01:20,577
पर इसका ये मतलब नहीं है
कि तुम भी पीना शुरू कर दो।

26
00:01:20,748 --> 00:01:23,578
ये बेकार से समझाने के तरीक़े के
बाद मैं कैसे पियूंगा।

27
00:01:24,794 --> 00:01:26,054
पता नहीं।

28
00:01:26,212 --> 00:01:30,342
हो सकता है इस शादी के बारे में पता चलना
ईश्वर की देन हो।

29
00:01:30,508 --> 00:01:34,008
हां, ईश्वर यही तो चाहता था कि तुम
मेरी तिजोरी तोड़ो और उसमें घुस जाओ।

30
00:01:34,178 --> 00:01:37,388
तोड़ूं या घुस जाऊं? मैं यहां रहता हूं।
मुझे तिजोरी तोड़ने की ज़रूरत नहीं थी।

31
00:01:37,556 --> 00:01:41,556
मैंने तुम्हारा "डा विंची कोड" स्तर का पासवर्ड
"बैन" पता कर लिया।

32
00:01:43,896 --> 00:01:45,476
ठीक है। मैं अपना सामान बांधता हूं।

33
00:01:45,648 --> 00:01:47,188
ये औपचारिक शादी है?

34
00:01:47,358 --> 00:01:50,068
नहीं, टी-शर्ट और हवाई चप्पल।
जिमी बफ़ेट जैसा महसूस होगा।

35
00:01:50,236 --> 00:01:51,646
बिल्कुल, औपचारिक है।

36
00:01:51,821 --> 00:01:54,321
हालांकि इससे फ़र्क़ नहीं पड़ता
क्योंकि तुम्हें बुलाया ही नहीं गया है।

37
00:01:54,490 --> 00:01:58,120
शायद मैं जाकर इसे रोकना चाहूं।
मैं हल्के कपड़े पहने नहीं होना चाहता।

38
00:01:58,285 --> 00:02:00,575
ओह, धत साला।

39
00:02:00,746 --> 00:02:01,826
अब क्या हुआ?

40
00:02:02,331 --> 00:02:04,041
हमें उसे भी ले जाना पड़ेगा।

41
00:02:04,208 --> 00:02:06,458
तुम्हें डर है वो हममें से
किसी के बेड में सो जाएगी?

42
00:02:06,627 --> 00:02:09,337
वो अभी दो महीने से ही तो नहीं पी रही है।

43
00:02:09,505 --> 00:02:11,795
हमारी कार स्टार्ट होने से पहले ही
नशा करने लगेगी।

44
00:02:11,966 --> 00:02:13,586
मैंने बेड के बारे में नहीं सोचा था।

45
00:02:15,928 --> 00:02:16,968
बस भी करो।

46
00:02:18,222 --> 00:02:21,432
अब ऐसे चलेगा क्या?
तुम घर में ही पियोगे?

47
00:02:21,600 --> 00:02:22,600
ठीक है।

48
00:02:22,768 --> 00:02:25,098
माफ़ी चाहता हूं, तुम्हारी बात सही है।
अब नहीं पीना

49
00:02:25,271 --> 00:02:26,861
घर में

50
00:02:27,022 --> 00:02:29,442
जब तुम घर पे होगे। ठीक है?

51
00:02:41,161 --> 00:02:43,621
मुझे अब भी समझ नहीं आया
कि मुझे क्यों आना था।

52
00:02:43,789 --> 00:02:47,249
तुम्हारे सुधार में तुम्हें अकेले छोड़ने के लिए
अभी बहुत जल्दी है।

53
00:02:47,418 --> 00:02:50,958
और मुझे कोई चाहिए जो तब बेन पर
नज़र रख सके जब मैं शूशू को जाऊं।

54
00:02:51,171 --> 00:02:53,921
और ग्रुप को छोड़ना ठीक है?

55
00:02:54,091 --> 00:02:55,721
मैं ग्रुप को तो नहीं छोड़ रहा।

56
00:02:55,885 --> 00:02:58,345
क्या? मेरी जगह नया बंदा देख लेगा।

57
00:02:58,512 --> 00:03:00,352
-नया बंदा?
-हां।

58
00:03:00,514 --> 00:03:02,734
वो घोंचू क्यों?

59
00:03:02,892 --> 00:03:05,272
क्योंकि मेरे वापस आने पर

60
00:03:05,436 --> 00:03:08,476
वो मुझे देखकर इतने ख़ुश होंगे
कि भूल जाएंगे मैं उन्हें छोड़ गया था।

61
00:03:09,148 --> 00:03:11,858
मैं जानता हूं कि लाउडरमिल्क आमतौर पर
लोगों का मज़ाक़ उड़ाकर शुरुआत करता है।

62
00:03:12,026 --> 00:03:14,066
और ये कभी-कभी बड़ा प्यारा हो सकता है।

63
00:03:14,236 --> 00:03:17,816
-लेकिन मुझे कॉर्नेल का तरीक़ा पसंद है--
-सुनो, लाउडरमिल्क कहां है?

64
00:03:17,990 --> 00:03:19,370
ये एक राज़ है।

65
00:03:19,533 --> 00:03:21,333
हमें फ़ादर माइक को नहीं बताना है।

66
00:03:21,493 --> 00:03:23,583
पता नहीं मुझे तुम्हें भी
बताना चाहिए या नहीं।

67
00:03:23,746 --> 00:03:26,166
उसने तुम जैसे घोंचु को बताया है,
तो तुम हमें भी बता सकते हो।

68
00:03:26,332 --> 00:03:28,502
मैं भी यही सोच रहा था,
लेकिन फिर मुझे लगा

69
00:03:28,667 --> 00:03:31,297
कि उसने अपनी ग़ैरमौजूदगी में
ग्रुप का नेतृत्व करने को मुझसे कहा।

70
00:03:31,462 --> 00:03:33,552
इसलिए वो शायद मुझे
ज़्यादा सम्मान देता है।

71
00:03:34,423 --> 00:03:38,223
उसने तुम्हें इसलिए चुना कि वो जानता है
कि तुम सत्ता के भूखे हो

72
00:03:38,385 --> 00:03:41,715
और इस सस्ती सी जगह को चलाने के
ख़्याल से ही अपनी चूत भिगो लोगे--

73
00:03:41,889 --> 00:03:45,679
ए, पहली बात, मेरे पास चूत नहीं है।
तुम्हारी तरह लिंग है।

74
00:03:46,101 --> 00:03:48,231
-साबित करो।
-क्या?

75
00:03:48,395 --> 00:03:49,395
मैं गंभीर हूं।

76
00:03:49,563 --> 00:03:53,533
कहीं से चिम्टी लो, किसी तरह उसे ढूंढ़ो

77
00:03:53,901 --> 00:03:55,191
और बाहर निकालो।

78
00:03:55,361 --> 00:03:57,241
हम जितना हो सकेगा पास आ जाएंगे।

79
00:03:57,404 --> 00:04:01,534
और हम किसी तरह
आंखें मिचमिचाकर देखेंगे।

80
00:04:01,700 --> 00:04:03,990
तुम्हें चिम्टी नहीं चाहिए होगी, दोस्त।

81
00:04:04,161 --> 00:04:05,621
तुम्हें पूरी लेपनी चाहिए होगी।

82
00:04:05,788 --> 00:04:08,828
वैसे भी, मैं तुम्हें अपना लिंग नहीं दिखाऊंगा,
और बताऊं क्यों?

83
00:04:08,999 --> 00:04:10,329
क्योंकि मेरी आवाज़ ही काफ़ी सुबूत है।

84
00:04:10,501 --> 00:04:12,341
मेरी आवाज़ साबित नहीं करती
मेरे पास लिंग है?

85
00:04:13,128 --> 00:04:15,048
नहीं।

86
00:04:19,051 --> 00:04:21,181
तुम साला गंभीर हो?

87
00:04:21,345 --> 00:04:23,635
-अब मैं कार में भी नहीं पी सकता?
-बस करो।

88
00:04:23,806 --> 00:04:28,306
यार, ये बहुत लंबी ड्राइव है,
और तुम जानते हो मैं शराबी हूं। प्लीज़।

89
00:04:28,477 --> 00:04:31,767
मेरे ही सामने पीना बुरा है,
और फिर पीछे एक बेहद नाज़ुक फूल है

90
00:04:31,939 --> 00:04:33,649
जिसकी बड़ी कोमल उम्र है।

91
00:04:33,816 --> 00:04:35,856
बेन पिछले दो हफ़्तों से बुरी तरह पी रहे हैं।

92
00:04:36,026 --> 00:04:38,646
अगर ये नशा छोड़ेंगे,
तो इन्हें डी.टी. हो सकता है।

93
00:04:38,821 --> 00:04:40,611
तुम्हें पता था ये पीने लगा है?

94
00:04:40,781 --> 00:04:44,161
लगता है सिर्फ़ तुम्हें नहीं पता था,
शरलॉक होमो।

95
00:04:44,785 --> 00:04:47,285
-"शरलॉक होमो।"
-बस, बस, बस।

96
00:04:47,454 --> 00:04:50,084
हम वादा कर सकते हैं
कि तुम गाड़ी चलाते हुए नहीं पियोगे?

97
00:04:50,249 --> 00:04:52,079
तुम्हें तो नियंत्रण की लत है।

98
00:04:52,251 --> 00:04:55,881
वैसे, हम तीनों में लाइसेंस सिर्फ़ मेरे पास है।

99
00:04:56,046 --> 00:04:57,796
इसलिए नियम मैं बनाऊंगा। चीयर्स।

100
00:04:57,965 --> 00:05:00,625
बढ़िया। और अगर हमारा एक्सीडेंट हो गया?

101
00:05:00,801 --> 00:05:02,341
या--

102
00:05:02,928 --> 00:05:04,048
-ये क्या--?
-या ये?

103
00:05:04,221 --> 00:05:05,851
-हे भगवान।
-ओह, वो बंदा--

104
00:05:06,015 --> 00:05:07,635
अच्छा बंदा। ठीक है, ठीक है।

105
00:05:07,975 --> 00:05:08,975
बढ़िया।

106
00:05:09,143 --> 00:05:11,313
मैं जेल जाऊंगी, फिर से।

107
00:05:11,812 --> 00:05:15,612
चिंता मत करो।
जेल सिर्फ़ शराबी ड्राइवर जाएगा।

108
00:05:21,613 --> 00:05:24,663
आप दो मील से
बड़े ग़लत ढंग से ड्राइव कर रहे हैं।

109
00:05:25,409 --> 00:05:27,449
वाक़ई? मैं माफ़ी चाहता हूं।

110
00:05:27,619 --> 00:05:28,659
निकास
नहीं

111
00:05:28,829 --> 00:05:29,869
आप शराब पी रहे थे?

112
00:05:30,039 --> 00:05:32,709
नहीं। जब मेरे पिता पीते थे,
तो वो मेरी मां को मारते थे।

113
00:05:32,875 --> 00:05:36,585
मैंने क़सम खाई कि मैं ज़िंदगी में
कभी शराब नहीं पियूंगा, और मैंने नहीं पी।

114
00:05:39,423 --> 00:05:40,763
सॉरी।

115
00:05:42,760 --> 00:05:46,060
थोड़ा धीमे चलाना, ठीक है?

116
00:05:47,639 --> 00:05:50,349
वैसे पता नहीं हम इतनी तेज़ क्यों जा रहे थे।

117
00:05:51,018 --> 00:05:53,688
हम सब कहीं न पहुंचने के लिए जल्दी में हैं।

118
00:05:53,854 --> 00:05:57,444
मतलब, कहां जा रहे हैं हम?
हम कैसे पहुंचेंगे वहां?

119
00:05:57,608 --> 00:06:01,568
हमें हो क्या गया है?
"वहां ऊपर कौन है?" पता नहीं।

120
00:06:03,447 --> 00:06:04,867
सही?

121
00:06:07,159 --> 00:06:08,869
ये साला क्या था?

122
00:06:09,036 --> 00:06:12,366
क्या? मैं बस बात को थोड़ा बदल रही थी।
मैं तुम्हारी मदद कर रही थी।

123
00:06:12,539 --> 00:06:15,789
ये साला ग्राउंडलिंग्स नहीं है।
मैं बात कर चुका था।

124
00:06:15,959 --> 00:06:19,839
तुमने बड़ा घटिया झूठ बोला, बेन।
तुम्हें इसके लिए बुरा कर्म मिलेगा।

125
00:06:20,714 --> 00:06:22,514
ठीक है। तो मैं सीधी बात करता हूं:

126
00:06:22,674 --> 00:06:26,184
अगर मेरे पिता वाक़ई मेरी मां को मारते,
तो ये बेहतर होता?

127
00:06:26,345 --> 00:06:27,845
हां।

128
00:06:28,180 --> 00:06:30,060
कितने घटिया आदमी हो।

129
00:06:36,563 --> 00:06:38,233
चलो, यार। हमें यहां जाना है?

130
00:06:38,398 --> 00:06:40,938
हां। तुम सात घंटे से ड्राइव कर रहे हो।

131
00:06:41,110 --> 00:06:44,200
-हम मीटिंग्स नहीं छोड़ सकते।
-अच्छा, मीटिंग्स इतनी अहम हैं।

132
00:06:44,363 --> 00:06:46,703
मैं बरसों से जा रहा हूं।
देख लो मैं कैसा निकला।

133
00:06:46,865 --> 00:06:49,445
तुम्हें लत दुबारा लगी है।
तुम्हें अंदर आकर इस बारे में बताना चाहिए।

134
00:06:49,618 --> 00:06:51,618
बताओ कि ये किस चीज़ से शुरू हो गया।

135
00:06:51,787 --> 00:06:54,407
हां। मुझे डैडी के
मम्मी को मारने की झलकियां आती हैं।

136
00:06:54,581 --> 00:06:55,961
तुम्हारे साथ दिक़्क़त क्या है?

137
00:06:56,250 --> 00:06:58,750
पता नहीं। कुछ नहीं। सब कुछ।

138
00:06:58,919 --> 00:07:00,839
पूरी ज़िंदगी। कोई एक चीज़ नहीं होती है।

139
00:07:01,004 --> 00:07:05,014
तुम वाक़ई जाना चाहते हो? लगता है जैसे
हम कू क्लक्स क्लान के बेक में जा रहे हैं।

140
00:07:05,384 --> 00:07:08,304
वो शराबी हैं। हम सब समान हैं।
संभ्रांतवादी मत बनो, यार।

141
00:07:08,470 --> 00:07:12,020
तुम--? एक मिनट।
तुम मुझे संभ्रांतवादी बोल रहे हो। तुम?

142
00:07:12,182 --> 00:07:14,432
मैं बस संगीत के बारे में संभ्रांतवादी हूं।

143
00:07:14,601 --> 00:07:19,151
और कॉफ़ी, चेहरे के बाल,
सीरियल कॉमाज़, डिम सम, हैट।

144
00:07:19,314 --> 00:07:20,774
-तुम हैटों को लेकर कितने ख़ब्ती हो।
-ठीक है।

145
00:07:20,941 --> 00:07:23,611
मैं संभ्रांतवादी हूं।
पर इसे लेकर संभ्रांतवादी नहीं हूं।

146
00:07:24,236 --> 00:07:26,986
ठीक है, ये सुधार है।
ये बहुत बड़ा समकारी है।

147
00:07:27,156 --> 00:07:30,776
लत से लड़ने वाले हर व्यक्ति के पास
एक तगड़ी कहानी होती है।

148
00:07:37,499 --> 00:07:40,919
आपकी बीवी आपको छोड़ देती है,
आप अपने साथ बहुत से गेम्स खेलते हैं

149
00:07:41,086 --> 00:07:43,796
जिनमें आप-- आप उसकी कमियों को--

150
00:07:43,964 --> 00:07:46,434
बहुत बड़ा करने की कोशिश करते हैं।

151
00:07:46,592 --> 00:07:48,972
जैसे, उसके टाकोज़ लिसलिसे होते थे।

152
00:07:49,136 --> 00:07:51,596
उसे विराम चिह्न नहीं आते थे।

153
00:07:51,763 --> 00:07:55,143
मतलब-- मुझे घर आने पर संदेश मिलता था:

154
00:07:55,309 --> 00:07:58,809
"जान, मैं पांच बजे घर पहुंचूंगी,
कॉमा, मैं तुम्हें प्यार करती हूं।"

155
00:07:59,188 --> 00:08:01,688
ये साले दो वाक्य हैं।

156
00:08:02,232 --> 00:08:04,402
ख़ैर, ये--

157
00:08:04,693 --> 00:08:06,493
ये सब बकवास है।

158
00:08:06,653 --> 00:08:09,073
सही? आप ख़ुद को धोखा दे रहे हैं

159
00:08:09,239 --> 00:08:12,989
कि आप उसके बिना ही अच्छे हैं, और कि
आपको आगे बढ़ना चाहिए, लेकिन मैं--

160
00:08:14,119 --> 00:08:15,119
मैं आगे नहीं बढ़ सकता।

161
00:08:15,287 --> 00:08:17,537
सुनो, मैं समझ नहीं पा रहा।

162
00:08:17,706 --> 00:08:21,166
तुमने मेम्फ़िस को चार साल पहले खोया था।
दर्द अब क्यों हो रहा है?

163
00:08:22,628 --> 00:08:25,548
क्योंकि अभी तक एक उम्मीद थी।

164
00:08:27,132 --> 00:08:29,132
एक बार उसने किसी और से शादी कर ली

165
00:08:30,636 --> 00:08:32,716
तो सब ख़त्म। छुट्टी।

166
00:08:35,933 --> 00:08:38,693
तुमने कभी कल्पना की है

167
00:08:38,852 --> 00:08:41,312
कि वो बदबूदार हग रही है।

168
00:08:41,688 --> 00:08:43,398
मेरे लिए ये हमेशा काम करता है।

169
00:08:45,609 --> 00:08:47,149
नहीं।

170
00:08:50,739 --> 00:08:52,529
तुमने वहां मुझे हैरत में डाल दिया।

171
00:08:53,367 --> 00:08:56,157
तुम इस तरह तो
अपने ग्रुप के साथ भी साझा नहीं करते हो।

172
00:08:58,455 --> 00:09:00,115
शायद मैं सुरक्षित महसूस कर रहा था।
पता नहीं।

173
00:09:02,084 --> 00:09:05,714
मतलब, मैं उन्हें नहीं जानता।
उन्हें जो सोचना है सोचते रहें।

174
00:09:07,089 --> 00:09:10,799
मुझे नहीं पता था तुम मेम्फ़िस के लिए
अब भी इतने भावुक हो।

175
00:09:10,968 --> 00:09:12,468
मैंने तो तुम्हें बताया था।

176
00:09:12,636 --> 00:09:14,596
जब मैं बात करता हूं, तो तुम सुनते नहीं हो?

177
00:09:15,138 --> 00:09:17,058
कभी सुनता हूं कभी नहीं।

178
00:09:17,266 --> 00:09:19,426
लेकिन, वाक़ई, यार, ये बड़ी गंभीर बात थी।

179
00:09:19,601 --> 00:09:22,351
मेरे ख़्याल से
तुम्हें इस शादी में क़तई नहीं जाना चाहिए।

180
00:09:22,813 --> 00:09:25,863
-क्या बोल रहे हो तुम?
-ये असली दुनिया है, कोई फ़िल्म नहीं।

181
00:09:26,024 --> 00:09:28,904
असली दुनिया में,
दुल्हनें अपनी शादी छोड़कर नहीं जातीं।

182
00:09:29,069 --> 00:09:30,449
ये दौरा तुम्हें मार सकता है, सैम।

183
00:09:31,071 --> 00:09:32,611
एक बात कहूं?

184
00:09:32,781 --> 00:09:36,121
न्यू ऑरलीन्स को गोली मारो। मायामी
या एल.ए. जैसी किसी मस्त जगह चलते हैं।

185
00:09:36,285 --> 00:09:38,615
वहां अपने लिए नई छोकरियां ढूंढ़ लेंगे।

186
00:09:39,830 --> 00:09:41,290
सुनो।

187
00:09:41,456 --> 00:09:45,126
मुझे अंदर से लगता है कि अगर मैं उसकी
आंखों में देखकर उसे अपनी भावनाएं बताऊंगा

188
00:09:45,294 --> 00:09:47,714
तो उसे लगेगा
कि वो भी ऐसा ही महसूस करती है

189
00:09:47,879 --> 00:09:50,339
और साली इस शादी को रद्द कर देगी।

190
00:09:52,634 --> 00:09:54,394
मुझे यही करना है।

191
00:10:03,854 --> 00:10:06,194
ए, मीटिंग जारी है। अपनी सीटों पर बैठो।

192
00:10:06,356 --> 00:10:09,356
तुम हमें अपना भगांकुर दिखा दो,
हम बैठ जाएंगे।

193
00:10:09,526 --> 00:10:13,196
बहुत मज़ेदार। मेरे पास भगांकुर नहीं है।
मुझे तुमसे ज़्यादा हॉट लड़कियां मिलती हैं।

194
00:10:15,115 --> 00:10:17,155
तुम्हें ये मज़ाक़ लगता है?
तुम्हें यक़ीन नहीं?

195
00:10:17,326 --> 00:10:19,656
तुममें से कितने
रिहाना को डेट करने के इतने क़रीब हैं?

196
00:10:19,828 --> 00:10:22,458
क्योंकि तुम रिहाना के बारे में सोचकर
अपनी बांसुरी बजाते हो

197
00:10:22,622 --> 00:10:24,752
-इसका मतलब ये नहीं उसे डेट करते हो।
-कर लो मज़ाक़।

198
00:10:24,916 --> 00:10:27,876
लेकिन, सुन लो,
उससे मस्ती मैं करूंगा, तुम नहीं।

199
00:10:28,045 --> 00:10:30,455
रुको, रुको, रुको।
तुम रीरी की बात कर रहे हो?

200
00:10:30,630 --> 00:10:32,010
गायक रिहाना?

201
00:10:32,174 --> 00:10:35,054
वही, जो "एनी" में है? वो रिहाना?

202
00:10:35,218 --> 00:10:36,388
हां, रिहाना।

203
00:10:36,553 --> 00:10:38,353
मैंने उसके कामों में बहुत पैसा दिया है।

204
00:10:38,513 --> 00:10:40,473
आख़िरकार वो ट्विटर पर
मुझे फ़ॉलो करने को मान गई।

205
00:10:40,640 --> 00:10:43,270
-मैं इस हफ़्ते उससे बाहर चलने को कहूंगा।
-तुम फिर से मैथ लेने लगे?

206
00:10:44,686 --> 00:10:47,356
वो हां भी कह सकती है।
इससे भी अजीब चीज़ें हुई हैं।

207
00:10:47,522 --> 00:10:49,112
वाक़ई? जैसे?

208
00:10:50,317 --> 00:10:51,357
भेड़ को क्लोन किया गया।

209
00:10:51,902 --> 00:10:53,952
ये उससे ज़्यादा अजीब नहीं है।

210
00:10:55,322 --> 00:10:57,242
मुझे भी देना। तुम्हारे पास क्या है?

211
00:10:58,367 --> 00:10:59,907
लाउडरमिल्क कहां है?

212
00:11:00,077 --> 00:11:01,367
मैं इंचार्ज हूं।

213
00:11:01,536 --> 00:11:04,456
वो एक घंटे को गया हुआ है।

214
00:11:04,831 --> 00:11:05,831
एक घंटे को?

215
00:11:06,124 --> 00:11:07,714
ठीक है, तीन दिन को।

216
00:11:08,794 --> 00:11:11,804
वो तीन दिन को ग्रुप छोड़ गया,
और उसने मुझे नहीं बताया?

217
00:11:11,963 --> 00:11:13,973
इस तरह कहना बुरा लगता है।

218
00:11:14,132 --> 00:11:15,592
लेकिन, सच ये है, फ़ादर

219
00:11:15,759 --> 00:11:18,469
कि उसे एक अहम संस्कार में जाना था।

220
00:11:18,637 --> 00:11:21,517
-अंत्येष्टि में।
-शादी में।

221
00:11:22,766 --> 00:11:27,146
लाउडरमिल्क ने ये ग्रुप
एक शादी में जाने के लिए छोड़ दिया?

222
00:11:28,730 --> 00:11:30,610
बुझाओ अपने सिगरेट।

223
00:11:30,774 --> 00:11:32,784
ये साली ऐतिहासिक जगह है।

224
00:11:32,943 --> 00:11:36,113
तुमने लाउडरमिल्क को
क्यों फंसा दिया, बेवक़ूफ़?

225
00:11:36,279 --> 00:11:39,119
-नहीं तो।
-हां, फंसाया। तुमने उसकी चुग़ली की।

226
00:11:39,282 --> 00:11:41,082
क्या? तुमने अपनी आंखों से देखा।

227
00:11:41,243 --> 00:11:43,793
फ़ादर माइक ने कितनी बुरी तरह
मुझे झंसा दिया था।

228
00:11:45,747 --> 00:11:48,877
तुमने मेरे कमरे की चाबियां

229
00:11:49,042 --> 00:11:54,342
एक पक्के मैथ व्यसनी को देदीं
ताकि तुम एक शादी में जा सको?

230
00:11:54,506 --> 00:11:58,046
-ए, ए, ए। ज़बान संभाल के।
-मुझे लगता था

231
00:11:58,218 --> 00:12:01,928
-तुम इस ज़िम्मेदारी को गंभीरता से लेते हो।
-बिल्कुल लेता हूं, ये--

232
00:12:02,097 --> 00:12:05,927
देखिए, मैं दुल्हन की सहेलियों के चक्कर में
नहीं जा रहा।

233
00:12:06,184 --> 00:12:07,564
मैं दुल्हन के चक्कर में जा रहा हूं।

234
00:12:07,727 --> 00:12:12,017
उन लोगों को छोड़ देना
जो तुम्हारी वजह से वहां आते हैं

235
00:12:12,190 --> 00:12:15,570
अंतरात्मा और कर्तव्य की गंभीर उपेक्षा है।

236
00:12:15,735 --> 00:12:18,985
ये आख़री तिन्का है।
मैं वो कमरा तुमसे ले रहा हूं।

237
00:12:19,156 --> 00:12:21,406
और किसी ज़िम्मेदार आदमी को दे रहा हूं।

238
00:12:22,325 --> 00:12:24,195
मुझे दूसरा मौक़ा नहीं मिलेगा?

239
00:12:24,369 --> 00:12:28,749
तुम्हारा दूसरा मौक़ा पांच मौक़ों पहले
ख़त्म हो गया। यहां वापस मत आना।

240
00:12:31,084 --> 00:12:32,544
हैलो?

241
00:12:33,253 --> 00:12:34,673
धत।

242
00:12:36,298 --> 00:12:38,628
धत, यार।
उन्होंने तुम्हारा ग्रुप छीन लिया तुमसे?

243
00:12:38,800 --> 00:12:40,300
हां।

244
00:12:41,261 --> 00:12:43,051
मुझे अफ़सोस है, यार।

245
00:12:43,221 --> 00:12:46,311
सुनो, हो सकता है ये अच्छी चीज़ हो।

246
00:12:46,475 --> 00:12:49,015
मतलब, उस ग्रुप के
ज़्यादातर लोग बकवास हैं।

247
00:12:49,186 --> 00:12:52,146
अलावा क्लाउड और कटर के।

248
00:12:52,522 --> 00:12:54,692
वैसे कटर इतने समय से कहां है?

249
00:12:55,358 --> 00:12:59,068
मैं मॉम को थोड़ा टहलाने ले जा रहा हूं।

250
00:12:59,237 --> 00:13:02,237
ताकि मामा बियर चलती-फिरती रहें।

251
00:13:02,407 --> 00:13:05,407
-तुम अकेले यहां ठीक रहोगे?
-नहीं।

252
00:13:05,577 --> 00:13:07,827
-मैं अब घर जा सकता हूं, प्लीज़?
-क्यों?

253
00:13:07,996 --> 00:13:11,626
अपने दो बेहतरीन दोस्तों के पास:
शराब और हेरोइन।

254
00:13:11,791 --> 00:13:14,091
भगवान के लिए, मुझे घर नहीं,
काम पर जाना है।

255
00:13:14,252 --> 00:13:17,422
भगवान का नाम बेकार में मत ले,
अकृतज्ञ हरामज़ादे।

256
00:13:19,382 --> 00:13:21,682
हां, ये बहुत बड़ा अन्याय होगा

257
00:13:21,843 --> 00:13:24,223
कि तुम एक प्रचार वाक्य नहीं बना सकोगे

258
00:13:24,387 --> 00:13:27,307
जिससे और ज़्यादा लोग
शराब पी कर जल्दी क़ब्र में चले जाएं।

259
00:13:27,474 --> 00:13:29,434
मेरे लिए तो होगी।

260
00:13:29,768 --> 00:13:31,518
ज़्यादा ताकझांक मत करना।

261
00:13:31,686 --> 00:13:34,306
-मेरे पास ताकझांक से बेहतर चीज़ें हैं।
-जैसे?

262
00:13:34,481 --> 00:13:37,231
तुम ट्रेलर में तीन तालों में हो,
और टीवी ख़राब है।

263
00:13:37,609 --> 00:13:39,949
अचानक मुझे बुरा लग रहा है।

264
00:13:41,905 --> 00:13:45,325
पहले 200 पेज धीमे हैं, लेकिन पढ़ते जाना।

265
00:14:32,539 --> 00:14:34,169
सेंट स्टीफ़न्स यूनाइटेड चर्च
ईस्ट डेल्टा

266
00:14:34,332 --> 00:14:36,082
रेव. डॉमिनिक मेन
सोबर फ़्रेंड्स मीटिंग आज रात

267
00:14:36,251 --> 00:14:40,511
पता नहीं क्यों, पर मैं हमेशा मुझसे बुरा बर्ताव
करने वालों को डेट करने लगती हूं।

268
00:14:40,672 --> 00:14:44,882
वो या तो नशेड़ी होते हैं
या ज़नाने कपड़े पहनने वाले होते हैं।

269
00:14:45,051 --> 00:14:47,471
ऐसा नहीं है कि सारे ही
ज़नाने कपड़े पहनने वाले बुरे होते हैं।

270
00:14:47,637 --> 00:14:50,017
मैं जिसे डेट करती थी

271
00:14:50,223 --> 00:14:51,733
वो मुझपे शूशू करता था।

272
00:14:52,726 --> 00:14:55,726
पता नहीं। शायद मैं ऐसे ही आदमियों
लायक़ हूं जो मुझसे दुर्व्यवहार करें।

273
00:14:55,895 --> 00:14:57,645
ए, मैरीका।

274
00:14:57,814 --> 00:15:00,284
तुम जानती हो ये सच नहीं है।

275
00:15:00,442 --> 00:15:04,072
तुममें एक अच्छाई है
जो हम सबको रोज़ाना उन्नत करती है।

276
00:15:04,487 --> 00:15:06,867
बुरे लोगों को अपने अंदर की अच्छाई को
कम मत करने दो।

277
00:15:07,032 --> 00:15:09,202
तुम साला कर क्या रहे हो?

278
00:15:09,868 --> 00:15:13,958
माफ़ करना, नए दोस्त।
तुम मेरी सलाह से असहमत हो?

279
00:15:14,122 --> 00:15:16,002
तुम मीटिंग में शराब क्यों पी रहे हो?

280
00:15:16,166 --> 00:15:19,916
हम यहां डेसिबेल दस से ऊपर
बात नहीं करते।

281
00:15:20,545 --> 00:15:22,705
बल्कि पांच से ऊपर नहीं जाते।

282
00:15:22,922 --> 00:15:24,342
तुम्हारे साथ दिक़्क़त क्या है?

283
00:15:24,507 --> 00:15:27,137
सुनिए, सर, आप बस करेंगे?
वो मुझसे बात कर रहे थे।

284
00:15:27,302 --> 00:15:30,352
-तुम्हें इनके पीने से एतराज़ नहीं है?
-दूसरों को मत आंको, वर्ना तुम आंके जाओगे।

285
00:15:30,513 --> 00:15:32,393
नहीं, आंकते हैं, ठीक है?

286
00:15:32,557 --> 00:15:34,427
तुम पायदान हो। पायदान मत बनो।

287
00:15:34,601 --> 00:15:36,521
ऐसे चूतियों को मत डेट करो
जो तुमपे शूशू करते हैं।

288
00:15:36,686 --> 00:15:39,896
तुम मीटिंग में पीना बंद करो।
तुम्हें ऐसा नहीं करना चाहिए।

289
00:15:40,065 --> 00:15:42,725
अपनी उदारवादी सोच मेरे ऊपर मत लादो।

290
00:15:43,276 --> 00:15:47,406
ये राजनीति नहीं है।
मैं जानता हूं मैं क्या बोल रहा हूं।

291
00:15:47,572 --> 00:15:49,242
-मैं ख़ुद भी एक लीडर हूं।
-लीडर थे।

292
00:15:49,616 --> 00:15:52,366
"थे?" क्यों, निकाल दिए गए?

293
00:15:52,535 --> 00:15:56,205
नहीं, क्या? मैंने निजी काम से
एक-दो छुट्टियां लेलीं, तो मैं--

294
00:15:56,373 --> 00:15:59,043
-तुमने अपने ग्रुप को छोड़ दिया?
-मैंने किसी को नहीं छोड़ा।

295
00:15:59,209 --> 00:16:01,879
मैंने उन्हें नए बंदे के साथ छोड़ा था।

296
00:16:02,045 --> 00:16:04,665
हां, उसने कितने समय से नहीं पी है?
दो हफ़्ते से?

297
00:16:04,839 --> 00:16:07,089
-इनसे ज़्यादा समय से।
-और तुम मुझे आंक रहे हो?

298
00:16:07,258 --> 00:16:09,758
मुझे लत दुबारा लगी है।

299
00:16:09,928 --> 00:16:12,058
कोई छह महीने पहले।

300
00:16:12,430 --> 00:16:16,480
और मैंने कभी नहीं सोचा था
कि मैं वापस यहां आऊंगा।

301
00:16:16,893 --> 00:16:18,853
लेकिन फिर मुझे लगा

302
00:16:19,020 --> 00:16:22,110
कि अगर मुझमें
अपनी मदद करने की शक्ति नहीं है

303
00:16:22,399 --> 00:16:25,899
तो शायद मुझमें उनकी मदद करने की
शक्ति होगी जो मुझ पर निर्भर करते हैं।

304
00:16:26,069 --> 00:16:29,449
तो, तुम्हारे विपरीत, श्रीमान स्वार्थी

305
00:16:29,614 --> 00:16:31,874
मैं इन मीटिंग्स में आने लगा

306
00:16:32,033 --> 00:16:36,503
क्योंकि "छोड़ना" शब्द
मेरी निजी शब्दावली में नहीं है।

307
00:16:37,372 --> 00:16:39,712
शुक्रिया। बहुत-बहुत शुक्रिया।

308
00:16:39,874 --> 00:16:40,924
माफ़ करना।

309
00:16:41,084 --> 00:16:43,594
आपको एतराज़ तो नहीं होगा
अगर मैं थोड़ी--?

310
00:16:43,753 --> 00:16:46,843
-ओह, तुम्हें ड्रिंक चाहिए?
-हां। मुझे भी दुबारा लत लगी है।

311
00:16:47,006 --> 00:16:49,626
-वैसे, मेरा नाम बेन है।
-रसेल, कैसे हो?

312
00:16:49,801 --> 00:16:51,931
मिलकर अच्छा लगा। ठीक है।

313
00:16:53,179 --> 00:16:55,559
-ये लो।
-चलो, बेन।

314
00:16:56,015 --> 00:16:58,305
हम लगातार ड्राइव कर रहे थे।
श्रीमान स्वार्थी नहीं चाहते थे--

315
00:16:58,476 --> 00:16:59,936
-बेन।
-ठीक है।

316
00:17:00,103 --> 00:17:01,523
-ए, चीयर्स।
-हां, चीयर्स।

317
00:17:01,688 --> 00:17:02,768
शुभकामनाएं, सबको।

318
00:17:33,094 --> 00:17:34,974
फ़ूड स्टोर

319
00:17:42,312 --> 00:17:45,022
पक्का तुमने काफ़ी लेली?
अभी छह घंटे और चलना है।

320
00:17:45,190 --> 00:17:47,110
हां, सही। मैं भी यही सोच रहा था।

321
00:17:47,275 --> 00:17:49,565
पर मैंने सोचा कहीं गर्म न हो जाएं।

322
00:17:49,736 --> 00:17:51,486
या तो एक कूलर लूं

323
00:17:51,654 --> 00:17:54,954
या फिर कहीं और रुककर थोड़ी और लें।

324
00:17:55,116 --> 00:17:56,786
मैं मज़ाक़ कर रहा था।

325
00:18:06,211 --> 00:18:09,631
हां, ये लेलो और इन्हें हर आधे घंटे पर
अपनी बग़लों में रगड़ना।

326
00:18:09,798 --> 00:18:11,928
-तुम अपनी बग़लों में रगड़ना।
-तीखा जवाब।

327
00:18:12,091 --> 00:18:14,551
मैं बाथरूम जा रहा हूं। उसपे नज़र रखना।

328
00:18:15,053 --> 00:18:18,563
यार, वो पूरा आदमी है।
वो अपना ख़्याल रख सकता है।

329
00:18:18,723 --> 00:18:22,063
और फिर उसने कहा,
"मैं मज़ाक़ कर रहा था।"

330
00:18:22,227 --> 00:18:23,937
क्योंकि उसे लगा ये बहुत ज़्यादा हैं।

331
00:18:24,938 --> 00:18:27,818
इतना देख लेना कि वो फ़र्श पर
शूशू न करे या ट्रैफ़िक में न घुस जाए।

332
00:18:28,733 --> 00:18:30,903
लाइसेंस हो या न हो,
यहां से मैं ड्राइव करूंगा।

333
00:18:31,069 --> 00:18:33,359
-हां।
-ठीक है।

334
00:18:33,530 --> 00:18:35,280
ये वाली ले लेता हूं। सुंदर।

335
00:18:40,870 --> 00:18:42,000
कहां गया?

336
00:18:42,163 --> 00:18:44,373
-कौन?
-बेन।

337
00:18:44,874 --> 00:18:47,844
-मुझे कैसे पता होगा?
-तुम्हें उसपे नज़र रखनी थी।

338
00:18:48,002 --> 00:18:49,882
ठीक है, हिटलर की औलाद।

339
00:18:50,046 --> 00:18:52,796
मुझे भी जाना पड़ा था।
तुम तो कोई 20 मिनट अंदर रहे।

340
00:18:52,966 --> 00:18:55,506
-तुमने देखा नहीं वो कहां गया?
-शायद अंदर ही होगा।

341
00:18:55,677 --> 00:18:57,137
-नहीं है।
-बाथरूम में देखो।

342
00:18:57,303 --> 00:18:59,723
मैं बाथरूम से ही तो आ रहा हूं।

343
00:19:00,807 --> 00:19:02,887
हे भगवान।

344
00:19:05,061 --> 00:19:06,441
बेन।

345
00:19:06,604 --> 00:19:07,984
बेन?

346
00:19:11,401 --> 00:19:13,491
-ध्यान से।
-ठीक है, बेटा।

347
00:19:13,653 --> 00:19:15,283
बेटा, आ जाओ।

348
00:19:15,446 --> 00:19:18,066
ओह, मम्मी अच्छी बच्ची हैं। बहुत प्यारी।

349
00:19:18,867 --> 00:19:22,617
लव यू। चलो लेट जाएं। सो जाते हैं।

350
00:19:22,787 --> 00:19:23,957
मॉम कैसी हैं?

351
00:19:24,747 --> 00:19:26,537
ख़ुद क्यों नहीं पूछ लेते?

352
00:19:26,708 --> 00:19:29,458
वो बूढ़ी हैं,
तो तुम्हें लगता है वो इंसान नहीं है?

353
00:19:29,752 --> 00:19:31,342
मानव नहीं हैं?

354
00:19:31,504 --> 00:19:33,014
नहीं।

355
00:19:34,048 --> 00:19:35,548
तुम मेरी स्क्रैपबुक देख रहे हो?

356
00:19:35,717 --> 00:19:37,087
हां।

357
00:19:37,260 --> 00:19:39,640
-मैं--
-ये मेरी है।

358
00:19:40,680 --> 00:19:44,520
क्या? दोस्तों के साथ
तस्वीरें ही तो हैं तुम्हारी।

359
00:19:47,395 --> 00:19:49,145
ये सिर्फ़ दोस्त नहीं था।

360
00:19:50,273 --> 00:19:51,443
वो ऑली है।

361
00:19:53,610 --> 00:19:54,820
मेरा प्रायोजित।

362
00:20:02,327 --> 00:20:03,827
और वो मेरी वजह से मर गया।

363
00:20:05,872 --> 00:20:11,672
कटर, जब कोई
अपनी मर्ज़ी से कुछ करना चाहे

364
00:20:12,170 --> 00:20:14,050
तो तुम ख़ुद को इल्ज़ाम नहीं दे सकते।

365
00:20:15,632 --> 00:20:17,222
हां।

366
00:20:18,968 --> 00:20:20,008
मैं दे सकता हूं।

367
00:20:20,178 --> 00:20:22,058
मैं हमेशा उसके पीछे पड़ा रहता था।

368
00:20:22,221 --> 00:20:24,931
पूरी कोशिश करता था। जैसे

369
00:20:25,600 --> 00:20:26,680
तुम्हारे साथ करता हूं।

370
00:20:31,856 --> 00:20:34,276
और फिर, एक दिन, वो फिसल गया।

371
00:20:40,990 --> 00:20:43,830
मेरे साथ मीटिंग में नहीं गया,
तो मैं बुरी तरह ग़ुस्सा हो गया।

372
00:20:46,704 --> 00:20:48,834
और मैंने कहा:

373
00:20:49,874 --> 00:20:53,254
"तुम अपने तरीक़े से करना चाहते हो, हीरो,
तो करो।

374
00:20:55,338 --> 00:20:58,678
करो और देखो ये तुम्हें कहां ले जाता है।"

375
00:21:05,598 --> 00:21:08,058
एक घंटे बाद, मेरे पास फ़ोन आया।

376
00:21:12,271 --> 00:21:14,981
एक घंटे बाद, मेरे पास फ़ोन आया।

377
00:21:18,236 --> 00:21:20,406
तुमने तो पूरी कोशिश की ना।

378
00:21:22,448 --> 00:21:24,078
मेरा मतलब

379
00:21:24,492 --> 00:21:30,122
तुम दूसरों के हर काम को तो
नियंत्रित नहीं कर सकते ना।

380
00:21:30,289 --> 00:21:33,749
मतलब, हम अपने कामों तक को
नियंत्रित नहीं कर सकते।

381
00:21:34,794 --> 00:21:36,634
मैं कुछ ज़्यादा कर सकता था।

382
00:21:38,756 --> 00:21:41,546
तुम और ज़्यादा क्या कर सकते थे?

383
00:21:42,510 --> 00:21:45,600
तुम 24 घंटे तो
किसी को नियंत्रित नहीं कर सकते ना।

384
00:21:45,763 --> 00:21:50,813
जब तक कि किसी को
ट्रेलर में हथकड़ियां न लगा दो

385
00:21:51,060 --> 00:21:53,400
और ये कोई हल तो नहीं है।

386
00:21:59,902 --> 00:22:01,492
मुझे अफ़सोस है।

387
00:22:01,946 --> 00:22:05,066
नहीं, नहीं, कोई बात नहीं।

388
00:22:05,700 --> 00:22:10,290
कम से कम मैं इतना तो समझ गया
कि तुम मेरे साथ इतनी अति क्यों करते हो।

389
00:22:16,878 --> 00:22:19,088
तुम्हें तुम्हारे घर पहुंचाते हैं।

390
00:22:21,007 --> 00:22:22,717
सच?

391
00:22:24,177 --> 00:22:25,717
तुम्हें यक़ीन है वो चला गया?

392
00:22:26,095 --> 00:22:28,925
यक़ीनन। हम उसे दो घंटे से ढूंढ़ रहे हैं।

393
00:22:29,849 --> 00:22:31,639
लेकिन तुमने कहा उसकी कार अभी यहीं है।

394
00:22:31,809 --> 00:22:33,309
हां।

395
00:22:33,478 --> 00:22:37,068
अगर उसकी कार यहीं है,
तो वो गया कैसे होगा?

396
00:22:40,693 --> 00:22:43,783
मैं इस सवाल का मतलब नहीं समझा।

397
00:22:43,946 --> 00:22:45,316
क्योंकि यही तो मेरा मतलब है।

398
00:22:45,490 --> 00:22:49,700
ऐसे ही तो पता चलता है कि कुछ गड़बड़ है
क्योंकि उसकी कार यहां है, वो ख़ुद नहीं है।

399
00:22:50,578 --> 00:22:52,368
शायद लिफ़्ट लेकर कहीं चला गया हो।

400
00:22:52,538 --> 00:22:55,368
तुम्हारे लिए चाबियां
अगले टायर पर छोड़ गया हो।

401
00:22:55,541 --> 00:22:58,001
यहां लोग अक्सर ऐसा करते हैं।

402
00:22:58,169 --> 00:23:00,589
जब उसके पास कार है
तो वो लिफ़्ट क्यों लेगा?

403
00:23:00,755 --> 00:23:02,045
पता नहीं।

404
00:23:02,215 --> 00:23:04,045
शायद तुमसे बचना चाहता हो

405
00:23:04,217 --> 00:23:07,297
लेकिन तुम्हें अधर में नहीं छोड़ना चाहता हो।

406
00:23:07,470 --> 00:23:09,180
तुमने अगला टायर देखा?

407
00:23:09,347 --> 00:23:12,097
देखिए-- देखिए, उसे वो कार बहुत पसंद है।

408
00:23:12,266 --> 00:23:15,016
वो कार को छोड़कर लिफ़्ट नहीं लेगा।

409
00:23:15,186 --> 00:23:19,266
वो हमें छोड़ना चाहता, तो कार ले जाता,
और हमें लिफ़्ट लेने को छोड़ जाता।

410
00:23:20,441 --> 00:23:24,031
अगर ऐसा करता तो वो दोस्त नहीं लगता।

411
00:23:24,195 --> 00:23:26,275
फिर तुम्हें उसे ढूंढ़ने की
इतनी चिंता क्यों है?

412
00:23:26,864 --> 00:23:29,204
नहीं, क्योंकि ऐसा नहीं कि-- ये बस अंदाज़ा--

413
00:23:29,367 --> 00:23:31,447
उसने ऐसा नहीं किया ना?

414
00:23:31,619 --> 00:23:35,159
देखिए, मुझे डर है कि कुछ बुरा हुआ है।

415
00:23:35,331 --> 00:23:37,171
कहीं वो जंगलों में घुस गया हो
और बेहोश हो गया हो।

416
00:23:37,333 --> 00:23:39,253
या किसी ट्रक वग़ैरा ने मार दिया हो उसे।

417
00:23:39,418 --> 00:23:41,248
वो कई घंटों से ड्राइव कर रहा था।

418
00:23:41,420 --> 00:23:43,760
और जब हम रुके तो वो काफ़ी पिए हुए था।

419
00:23:43,923 --> 00:23:46,013
ओ, ओ, एक सैकंड।

420
00:23:47,885 --> 00:23:50,135
तुमने अपने दोस्त को
पी कर ड्राइविंग करने दी?

421
00:23:51,848 --> 00:23:54,428
हां, मैंने अपना लाइसेंस खो दिया था।

422
00:23:54,600 --> 00:23:57,520
और इसने भी, इसलिए--

423
00:23:58,146 --> 00:24:00,226
मुझे तुम्हें गिरफ़्तार करना चाहिए।

424
00:24:00,398 --> 00:24:03,478
किसलिए? ड्राइव करने देने के लिए? आप
मुझे इसके लिए गिरफ़्तार नहीं कर सकते।

425
00:24:06,279 --> 00:24:08,569
टची, सर।

426
00:24:08,739 --> 00:24:10,279
टची।

427
00:24:11,576 --> 00:24:13,076
"टची?"

428
00:24:13,244 --> 00:24:14,334
"टची?"

429
00:24:14,745 --> 00:24:16,495
आपका मतलब "टूशे"?

430
00:24:16,998 --> 00:24:18,578
हां।

431
00:24:40,855 --> 00:24:42,685
कामयाब रहे, हां?

432
00:24:45,568 --> 00:24:46,858
तुमने कमाल किया ना?

433
00:24:47,570 --> 00:24:49,200
कमाल किया?

434
00:24:49,363 --> 00:24:51,123
नहीं, मैंने कमाल नहीं किया।

435
00:24:51,282 --> 00:24:54,452
मैं कमाल कैसे करता जब तुमने मुझे
उस समय ट्रेलर में बंद किया हुआ था

436
00:24:54,619 --> 00:24:58,249
जब मुझे तैयारी करनी चाहिए थी।
साला बर्बाद रहा।

437
00:24:58,414 --> 00:25:01,964
मुझे अपने माथे पर डेंटल फ़्लॉस को
समझाने में ही 15 मिनट लग गए।

438
00:25:02,126 --> 00:25:04,126
तुम्हें बताना चाहिए था ये एंटीसेप्टिक है।

439
00:25:06,214 --> 00:25:08,474
बहुत ख़ूब। अगली बार,
मैं तुम्हें साथ लेकर चलूंगा।

440
00:25:08,633 --> 00:25:10,593
तुम मेरी ज़िंदगी
सबके सामने बर्बाद कर सकोगे।

441
00:25:10,760 --> 00:25:13,140
ओ, ओ, मुझे इल्ज़ाम मत दो।

442
00:25:13,304 --> 00:25:16,524
तुमने ही ट्रेलर में कहा था,
तुम हर चीज़ को नियंत्रित नहीं कर सकते।

443
00:25:16,682 --> 00:25:20,142
"हर किसी को"। मैंने कहा था
तुम हर किसी को नियंत्रित नहीं कर सकते।

444
00:25:20,311 --> 00:25:22,271
चीज़ों को तुम
नियंत्रित कर सकते हो।

445
00:25:22,438 --> 00:25:25,398
जैसे पिच मीटिंग में अच्छा करना,
तैयारी करने का समय मिले

446
00:25:25,566 --> 00:25:28,946
तो इसे नियंत्रित किया जा सकता है।

447
00:25:29,487 --> 00:25:30,987
धत।

448
00:25:57,431 --> 00:25:59,141
बेन, तुम साला हो कहां?

449
00:25:59,308 --> 00:26:01,638
ठीक है, सब ठीक है,
पर मेरा अपहरण हो गया था।

450
00:26:01,811 --> 00:26:02,811
क्या?

451
00:26:02,979 --> 00:26:06,069
मैं बाहर निकला, तो एक आदमी ने मुझे
अपनी कार में बैठने को मजबूर कर दिया।

452
00:26:06,232 --> 00:26:07,902
तुम कहां हो? मैं पुलिस को कॉल करता हूं।

453
00:26:08,067 --> 00:26:09,817
नहीं, नहीं। उसकी ज़रूरत नहीं होगी।

454
00:26:09,986 --> 00:26:12,146
मैंने उसके बचपन वग़ैरा का ज़िक्र छेड़ दिया।

455
00:26:12,321 --> 00:26:16,281
अब उसे बुरा लग रहा है। उसे बस शायद
न्यू ऑरलीन्स तक किसी का साथ चाहिए था।

456
00:26:16,450 --> 00:26:18,490
मुझे अफ़सोस है, तुम न्यू ऑरलीन्स में हो?

457
00:26:18,661 --> 00:26:22,331
हां। सोचो, इस बंदे को भी
न्यू ऑरलीन्स ही जाना था।

458
00:26:22,498 --> 00:26:25,668
और इससे मुझे लगा कि तुम्हारी बात सही है।

459
00:26:25,835 --> 00:26:29,455
-शायद इस सबके पीछे ईश्वर ही है।
-मैं तुम्हारी बात नहीं समझा।

460
00:26:29,630 --> 00:26:32,840
सुनो। क्यों न तुम मेरी कार लेकर
वापस सिएटल चले जाओ?

461
00:26:33,009 --> 00:26:36,759
-कैसे? मेरे पास चाबी नहीं है।
-वो मैंने अगले बाएं टायर पे रख दी थी।

462
00:26:36,929 --> 00:26:38,009
उफ़ साला।

463
00:26:38,180 --> 00:26:39,390
हां, बेन, सुनो।

464
00:26:39,557 --> 00:26:41,927
मैं आ रहा हूं। मैं तुम्हारे पास आ रहा हूं।

465
00:26:42,101 --> 00:26:44,441
बस-- मेरा एक काम कर देना।

466
00:26:44,603 --> 00:26:46,613
तुम मेम्फ़िस से बात कर लेना।

467
00:26:46,772 --> 00:26:48,982
-मैं? उससे मैं बात करूं?
-हां, हां।

468
00:26:49,150 --> 00:26:51,190
तुम ज़रा तैयारी कर देना।

469
00:26:51,360 --> 00:26:54,240
ठीक है। देखो, मुझे जाना है,
लेकिन तुम शायद--

470
00:26:57,283 --> 00:27:00,873
मर्सिडीज़-बेंज़ सुपरडोम

471
00:27:12,173 --> 00:27:15,343
होटल

472
00:27:30,691 --> 00:27:32,191
हैलो, मेम्फ़िस।

473
00:27:32,526 --> 00:27:33,736
हैलो, बेन।

