1
00:00:01,460 --> 00:00:03,300
"लाउडरमिल्क" पर पहले

2
00:00:03,462 --> 00:00:05,552
पता है ये कितना ग़लत है
कि तुम्हारी एक बेटी हो

3
00:00:05,715 --> 00:00:09,965
-और तुम उससे आठ साल तक बात न करो?
-तुम्हें लगता है मैं ऐसा चाहता था?

4
00:00:10,136 --> 00:00:12,806
हिम्मत जुटाओ, वहां जाओ,
और अपनी बेटी से मिलो।

5
00:00:12,972 --> 00:00:14,472
हाइ।

6
00:00:14,640 --> 00:00:15,930
मैं तुम्हारा बाप हूं।

7
00:00:16,100 --> 00:00:18,310
पर इससे ये नहीं बदलता
कि आप अपने नौ बच्चों को छोड़ गए थे।

8
00:00:18,477 --> 00:00:19,647
तुम्हारे नौ बच्चे थे?

9
00:00:19,812 --> 00:00:21,692
सात। जुड़वां तब तक पैदा नहीं हुए थे।

10
00:00:21,856 --> 00:00:22,856
तुम्हें क्या चीज़ खाए जा रही है?

11
00:00:23,023 --> 00:00:24,733
-तुम्हें नहीं बताऊंगी।
-ओह, ठीक है।

12
00:00:24,900 --> 00:00:25,990
जाओ उसके साथ खेलो।

13
00:00:26,152 --> 00:00:28,952
-क्या? क्यों?
-जाओ, तुम्हारी उससे अच्छी बनेगी।

14
00:00:29,113 --> 00:00:33,333
मुझे लगता है तुमने किसी को खोया है।
जिसके लिए तुम्हारे मन में भावनाएं थीं।

15
00:00:33,492 --> 00:00:35,792
तुम अपने काम में अच्छे हो, लाउडरमिल्क।

16
00:00:36,120 --> 00:00:37,580
वो झांसे में आई?

17
00:00:37,747 --> 00:00:40,787
मीटबॉल्स तैयार हैं। तुमने मुझसे
बात करने के लिए इसे पैसा दिया।

18
00:00:40,958 --> 00:00:42,378
-नहीं।
-तुमने मुझसे फिर से चालाकी की।

19
00:00:42,877 --> 00:00:43,877
ऐसा करना ज़रूरी था--

20
00:00:54,472 --> 00:00:56,312
ऑयल एंड वॉटर

21
00:01:00,478 --> 00:01:02,478
ये मुझे भी अच्छी लगी।

22
00:01:02,730 --> 00:01:05,230
इसका नाम "ऑयल एंड वॉटर" है।

23
00:01:06,108 --> 00:01:09,198
ओह, क्योंकि वो तेल का बैग है,
और वो पानी का बैग है।

24
00:01:09,570 --> 00:01:11,160
बढ़िया।

25
00:01:11,322 --> 00:01:15,372
शोरलाइन की सारी कृतियों में
सनकीपन भरा व्यंग्य है।

26
00:01:15,534 --> 00:01:20,254
इसमें वो अंतर्द्वंद्व है
जो मानव के मानस में रहता है।

27
00:01:20,414 --> 00:01:22,884
जब कला ये करती है
तो अच्छा लगता है ना?

28
00:01:23,626 --> 00:01:27,086
दुर्भाग्य से, ये कृति बिक चुकी है।

29
00:01:27,254 --> 00:01:29,554
ये दुर्भाग्य है

30
00:01:29,715 --> 00:01:31,295
उसका जिसने इसे ख़रीदा है।

31
00:01:32,384 --> 00:01:35,894
सच कहूं, तो मैं तो दीवार पर
गू और मूत टंगा देखना चाहूंगा।

32
00:01:36,055 --> 00:01:39,555
बस करो, यार, आलोचना बहुत हो गई।
तुम ये सबके लिए बर्बाद कर रहे हो।

33
00:01:39,725 --> 00:01:42,555
नहीं, मेरा मतलब, वहां, "गू और मूत।"

34
00:01:43,354 --> 00:01:45,524
डाइनिंग रूम के लिए सही रहेगा ना?

35
00:01:47,525 --> 00:01:50,395
जान, चलते हैं यहां से।

36
00:01:57,117 --> 00:01:59,367
इमैक्युलेट हार्ट

37
00:01:59,537 --> 00:02:01,907
मैंने तुम लोगों को
अपने पुराने बैंड के बारे में बताया था ना?

38
00:02:02,081 --> 00:02:04,381
नहीं। तुम एक बैंड चलाते थे?

39
00:02:04,542 --> 00:02:07,002
नहीं, मैं बैंड में था। '90 के दशक में।

40
00:02:07,169 --> 00:02:09,129
तुम क्या बजाते थे?

41
00:02:09,547 --> 00:02:11,007
ड्रम।

42
00:02:11,382 --> 00:02:15,262
-नहीं, वाक़ई, कौनसा साज़ बजाते थे?
-वाक़ई, मैं ड्रमर था।

43
00:02:15,427 --> 00:02:18,597
तो, तुम्हें ज़्यादा लंबी स्टिक्स
चाहिए होती होंगी?

44
00:02:18,764 --> 00:02:21,934
-ए, इन्हें परेशान करना बंद करो।
-नहीं, मैं इन्हें परेशान नहीं कर रहा।

45
00:02:22,101 --> 00:02:25,191
मुझे लगता है
तुम्हें ज़्यादा लंबी स्टिक्स चाहिए होती होंगी

46
00:02:25,354 --> 00:02:27,444
ये पंजों जैसों की वजह से।

47
00:02:27,606 --> 00:02:30,646
मैं सामान्य 18 इंच की स्टिक्स
इस्तेमाल करता था।

48
00:02:30,818 --> 00:02:34,358
-तुम कैसा संगीत बजाते थे?
-ख़ालिस रॉक एंड रोल।

49
00:02:34,530 --> 00:02:38,660
हमने '96 में डोकेन और स्किड रो के साथ
दौरा किया था।

50
00:02:38,826 --> 00:02:41,406
-एक बार चार्ट में भी पहुंचे थे।
-तुम लोगों का कोई हिट था?

51
00:02:41,579 --> 00:02:42,659
किस नाम से?

52
00:02:42,830 --> 00:02:43,910
"बॉयलरब्रेकर।"

53
00:02:44,915 --> 00:02:47,495
-वो तो सॉस पपी का है ना?
-हां।

54
00:02:47,877 --> 00:02:50,207
-तुम सॉस पपी में थे?
-हां।

55
00:02:51,755 --> 00:02:53,085
तुम लोग बकवास थे।

56
00:02:53,257 --> 00:02:55,377
नहीं, नहीं, नहीं। मुझे वो गाना पसंद था।

57
00:02:56,302 --> 00:02:57,302
बॉयलरब्रेकर

58
00:02:57,469 --> 00:02:58,509
हे भगवान।

59
00:02:58,679 --> 00:03:00,349
बॉयलरब्रेकर

60
00:03:00,514 --> 00:03:02,224
ले जाओ सारा

61
00:03:02,391 --> 00:03:05,021
-बॉयलरब्रेकर क्या होता है?
-एक संशोधित बॉयलरमेकर होता है।

62
00:03:05,185 --> 00:03:06,805
हमारे प्रमुख गायक ने खोजा था।

63
00:03:06,979 --> 00:03:09,519
व्हिस्की के डबल-शॉट को
बीयर के पिंट में डालना होता है।

64
00:03:09,982 --> 00:03:11,112
बहुत बढ़िया।

65
00:03:11,275 --> 00:03:14,185
हमें कुछ प्रशंसकों के बारे में बताओ, रॉजर।

66
00:03:14,361 --> 00:03:16,201
तुम्हें कभी डबल ब्लोजॉब मिला?

67
00:03:16,363 --> 00:03:18,283
मतलब, दो लिंग, एक मुंह?

68
00:03:18,908 --> 00:03:21,788
हे भगवान, ये देखो।

69
00:03:23,329 --> 00:03:26,619
ठीक है, हम--?
रॉजर को बात पूरी करने दें, प्लीज़?

70
00:03:26,790 --> 00:03:29,500
तो दो हफ़्ते पहले,
हमारे बेसवादक ने मुझे फ़ोन किया

71
00:03:29,668 --> 00:03:33,048
कि स्वीनीज़ एल बैंड का इस्तेमाल
एक विज्ञापन में करना चाहते हैं।

72
00:03:33,339 --> 00:03:34,509
ये तो साली अच्छी बात है।

73
00:03:34,673 --> 00:03:37,013
उन दिनों में ये अच्छी बात होती

74
00:03:37,176 --> 00:03:39,596
लेकिन अब मैं ज़िंदगी में जिस जगह हूं

75
00:03:39,762 --> 00:03:41,602
मैं शराब का प्रचार नहीं करना चाहता।

76
00:03:41,764 --> 00:03:44,274
-बीयर ही तो है।
-ये सिर्फ़ बीयर नहीं है।

77
00:03:44,433 --> 00:03:46,443
स्वीनीज़ ने
ब्रदर जेज़ व्हिस्की को ख़रीद लिया है।

78
00:03:46,602 --> 00:03:49,232
अब वो ऐसी ड्रिंक बना रहे हैं
जो बीयर और व्हिस्की का मिश्रण है।

79
00:03:49,396 --> 00:03:51,766
उन्हें गाने का प्रयोग
क्यों न करने दिया जाए? किसे परवाह है?

80
00:03:52,149 --> 00:03:53,189
ओह, सुनो, सुनो।

81
00:03:53,359 --> 00:03:56,649
मैं-- मैं पहले यही बात कह रहा था।

82
00:03:56,820 --> 00:04:00,370
तुम सबको वो फ़ैसले करने हैं
जो तुम्हें अच्छा महसूस कराएं।

83
00:04:00,658 --> 00:04:03,448
तो मैं एक लाख ठुकराकर
सही चीज़ कर रहा हूं?

84
00:04:03,619 --> 00:04:04,909
यक़ीनन--

85
00:04:05,079 --> 00:04:08,459
-कितना?
-एक लाख प्रति आदमी।

86
00:04:08,958 --> 00:04:11,838
साले "बॉयलरब्रेकर" के लिए?

87
00:04:12,461 --> 00:04:15,211
ओह, यार, सीधी बात करो।
मुझे क्या करना चाहिए?

88
00:04:15,381 --> 00:04:17,301
तुम जो भी चाहो, ठीक है?

89
00:04:17,466 --> 00:04:20,336
अगर चाहते हो तुम्हें ये छोड़ देना चाहिए,
तो तुम्हें छोड़ देना चाहिए।

90
00:04:20,511 --> 00:04:23,351
मेरे साथ चलो,
मैं ये बात बैंड वालों को समझाऊंगा।

91
00:04:23,514 --> 00:04:26,024
अरे, नहीं। उन्हें मैं क्यों समझाऊं?

92
00:04:26,183 --> 00:04:29,313
-उनका खेल तो तुम बिगाड़ रहे हो।
-तुमने तो कहा था ये करना सही है।

93
00:04:29,478 --> 00:04:31,268
हां, शायद सही है, लेकिन

94
00:04:31,438 --> 00:04:34,478
सही काम करने से
लोग अक्सर नाराज़ हो जाते हैं।

95
00:04:34,650 --> 00:04:37,860
चलो भी, लाउडरमिल्क, प्लीज़।
मुझे वाक़ई मदद चाहिए होगी।

96
00:04:41,490 --> 00:04:43,830
ठीक है, इसे-- इसे ख़त्म करते हैं, ठीक है?

97
00:04:43,993 --> 00:04:45,493
अच्छी मीटिंग रही, दोस्तो।

98
00:04:48,455 --> 00:04:49,825
तुम मुझसे मिलना चाहते थे?

99
00:04:49,999 --> 00:04:52,129
हां। देखो, मुझे तुम्हारी बेटी पसंद है

100
00:04:52,292 --> 00:04:55,462
-लेकिन उसे मेरे काउच से हटाओ।
-क्यों? सब ठीक तो है ना?

101
00:04:55,629 --> 00:04:58,169
-वो फिर से नशा करने लगी?
-नहीं, वो ठीक चल रही है।

102
00:04:58,340 --> 00:05:02,590
अगर वो ठीक चल रही है, तो हमें
उसी पे रहना चाहिए जो काम कर रहा है।

103
00:05:02,761 --> 00:05:04,351
हमें नाव को झटका नहीं देना चाहिए।

104
00:05:04,513 --> 00:05:08,023
नहीं, हमें नाव को झटका देना चाहिए
ताकि वो नाव से गिरे

105
00:05:08,183 --> 00:05:10,643
और तैरकर
अपनी नाव के काउच तक पहुंच जाए।

106
00:05:10,811 --> 00:05:14,311
ठीक है? मुझे उसकी मदद करके अच्छा लगा,
लेकिन मुझे अपनी ज़िंदगी जीनी है।

107
00:05:14,481 --> 00:05:15,691
वो ज़िंदगी मैंने तो नहीं देखी।

108
00:05:15,858 --> 00:05:20,108
अगर मैं अपना आभार प्रकट करने के लिए
तुम्हें एक तोहफ़ा दूं?

109
00:05:20,279 --> 00:05:24,029
-तो वो कुछ समय और रह सकती है?
-तुम इन्हें रिश्वत दोगी?

110
00:05:24,199 --> 00:05:26,659
आप इससे बाहर रहिए।
तुम क्या सोच रही हो?

111
00:05:27,411 --> 00:05:29,161
देखो

112
00:05:30,581 --> 00:05:32,461
मैं तुम्हें अपने पति की कार दे सकती हूं।

113
00:05:32,624 --> 00:05:34,594
वो वैसे भी गैराज में धूल खा रही है।

114
00:05:34,918 --> 00:05:37,168
ये 25 डॉलर से ऊपर के तोहफ़े
नहीं ले सकते।

115
00:05:37,337 --> 00:05:39,757
कौन कहता है? आप ये गढ़ रहे हैं।

116
00:05:39,923 --> 00:05:42,263
तुम ड्रग्स और शराब के सलाहकार हो।

117
00:05:42,426 --> 00:05:44,676
अपने ग्रुप के सदस्यों या उनके परिवार से

118
00:05:44,845 --> 00:05:48,465
महंगे तोहफ़े लेना अनैतिक है।
पादरी होने के नाते मेरे लिए अनैतिक है।

119
00:05:48,640 --> 00:05:49,930
बकवास।

120
00:05:50,100 --> 00:05:51,690
जैसे ये जगह आपकी ख़रीदी हुई है?

121
00:05:51,852 --> 00:05:55,192
और पोप? उनके पास तो
कस्टम-डिज़ाइन्ड सुपर-हमर है।

122
00:05:55,355 --> 00:05:57,435
तुम्हारे पास लाइसेंस नहीं है,
कार का क्या करोगे?

123
00:05:57,608 --> 00:05:59,188
ये चाहें तो उसे बेच सकते हैं।

124
00:05:59,359 --> 00:06:01,149
मैं चाहूं तो उसे बेच सकता हूं।

125
00:06:01,320 --> 00:06:02,780
हां, मैं कार लूंगा।

126
00:06:02,946 --> 00:06:05,946
और क्लेयर तुम्हारे साथ ही रह सकती है?

127
00:06:06,909 --> 00:06:08,199
मैं तो भूल ही गया था इसके साथ
एक पेच भी है।

128
00:06:10,746 --> 00:06:12,536
हां, फ़िलहाल।

129
00:06:12,831 --> 00:06:15,211
मैं कल किसी के हाथ गाड़ी भेज दूंगी।

130
00:06:15,375 --> 00:06:16,995
अच्छी बात है।

131
00:06:25,886 --> 00:06:28,466
-हाइ।
-हाइ।

132
00:06:29,348 --> 00:06:30,718
क्या देख रहे हो तुम?

133
00:06:30,891 --> 00:06:32,681
ये "व्हाइट ज़ॉम्बी" है।

134
00:06:32,851 --> 00:06:36,311
हां, ये "वॉकिंग डैड" जैसी है,
लेकिन बहुत नीरस है।

135
00:06:36,480 --> 00:06:38,270
बकवास है। बैठो।

136
00:06:38,440 --> 00:06:41,240
बैठता, लेकिन मैं जाकर
थोड़ी झपकी लेना चाहूंगा

137
00:06:41,401 --> 00:06:44,361
इससे पहले कि किसी के ख़र्राटे
छत को हिला डालें।

138
00:06:44,530 --> 00:06:48,830
मैं जानती हूं मैं ख़र्राटे लेती हूं,
लेकिन वो बहुत प्यारे ख़र्राटे होते हैं।

139
00:06:48,992 --> 00:06:52,332
वो ऐसे होते हैं जैसे कोई गोरिल्ला
किसी बिज्जू से बलात्कार कर रहा हो।

140
00:06:52,496 --> 00:06:54,666
मैं महीनों तक वायट के पास सोई

141
00:06:54,832 --> 00:06:56,422
लेकिन उसने एक शब्द भी नहीं कहा।

142
00:06:56,583 --> 00:06:59,343
वो हेरोइन लिए होता था।
गुर्दे में पथरी होती तो भी सो जाता।

143
00:06:59,503 --> 00:07:02,053
लेकिन बेन ने तो एक शब्द नहीं कहा।

144
00:07:02,214 --> 00:07:05,344
मैं तो बचपन से ही गहरी नींद सोता हूं।

145
00:07:05,509 --> 00:07:07,799
तुम अब बच्चे नहीं हो,
इसलिए "गहरी नींद" मत बोलो।

146
00:07:08,345 --> 00:07:11,425
-मुझे लगता है तुम बीमार हो।
-हे भगवान।

147
00:07:11,598 --> 00:07:14,478
तुम्हें सांस लेने में मदद करने वाली
मशीन चाहिए जैसी डार्थ वेडर के पास है।

148
00:07:14,643 --> 00:07:16,103
सीपैप। मेरे डैड के पास भी थी।

149
00:07:16,520 --> 00:07:19,820
-वाक़ई? मैं इतनी बुरी हूं?
-हां। तुम कई मिनट तक सांस नहीं लेती हो।

150
00:07:19,982 --> 00:07:23,822
ये डेविड ब्लेन के स्तर का जादू है। पता नहीं
तुम्हारा दिमाग़ ख़राब कैसे नहीं हुआ।

151
00:07:23,986 --> 00:07:25,986
हो सकता है हो गया हो।

152
00:07:26,155 --> 00:07:28,115
सुनो, मैंने पार्किंग में
अपनी मॉम की कार देखी थी।

153
00:07:28,282 --> 00:07:30,122
वो मेरी जासूसी कर रही थीं क्या?

154
00:07:30,284 --> 00:07:33,544
मेरे ख़्याल से तो उन्होंने सोच लिया है
कि तुम अब अपने बूते हो।

155
00:07:33,912 --> 00:07:35,912
अच्छा, क्या कहा उन्होंने?

156
00:07:36,081 --> 00:07:39,381
उन्हें ये सुनकर अच्छा लगा कि तुम ठीक हो,
और मुझे तुम्हारे पिता की कार देदी।

157
00:07:39,543 --> 00:07:41,923
क्या? रुको। तुम सच बोल रहे हो?

158
00:07:42,087 --> 00:07:45,007
उन्होंने तुम्हें मेरे डैड की एस्केलेड देदी,
जिसमें वो मरे थे?

159
00:07:45,174 --> 00:07:47,764
-क्या कहा?
-हां, मेरे डैड उसी कार में मरे थे।

160
00:07:47,926 --> 00:07:51,006
नहीं, नहीं, नहीं, वो भाग--
तुमने "एस्केलेड" कहा था?

161
00:07:51,180 --> 00:07:52,890
वो तो क़रीब 90,000 डॉलर की होती है।

162
00:07:53,056 --> 00:07:55,516
हां, और डैड के जोड़े फ़ीचर्स के बाद
वो कोई 110 की होगी।

163
00:07:56,226 --> 00:08:00,476
नहीं। नहीं, नहीं, तुम्हारी मॉम मुझे
एकदम नई एस्केलेड तो नहीं दे सकतीं।

164
00:08:00,731 --> 00:08:02,441
तुम्हारे डैड के पास और कौनसी कारें थीं?

165
00:08:02,608 --> 00:08:05,318
बस। मतलब, उन्होंने लिंकन
कुछ समय पहले बेच दी थी।

166
00:08:05,485 --> 00:08:07,985
-ये इकलौती कार है।
-ये तुम्हारे लिए परफ़ेक्ट होगी।

167
00:08:08,155 --> 00:08:11,025
एस्केलेड "नाइट राइडर" की किट की तरह
ख़ुद को चलाती है।

168
00:08:11,200 --> 00:08:14,790
-तुम्हें लाइसेंस की ज़रूरत नहीं होगी।
-हां, लाइसेंस की ज़रूरत तो होगी।

169
00:08:14,953 --> 00:08:17,963
मुझे ज़रूरत नहीं होगी। मैं उसे चलाऊंगा नहीं।
मैं शायद उसे बेच दूंगा।

170
00:08:18,123 --> 00:08:21,253
क्या? तुम उस कार से मुनाफ़ा कमाओगे
जिसमें मेरे डैड मरे थे?

171
00:08:21,835 --> 00:08:22,995
वो उसमें मरे थे?

172
00:08:23,587 --> 00:08:26,337
-मैंने अभी तो बताया था तुम्हें।
-नहीं तो।

173
00:08:26,798 --> 00:08:28,718
क्या? बेन?

174
00:08:30,594 --> 00:08:32,554
तुमने ऐसा कहा होता तो मुझे याद होता।

175
00:08:32,721 --> 00:08:36,431
-बेचने से पहले मुझे चलाने दोगे?
-हां, अगर तुम मुझे आगे बैठने दो।

176
00:08:36,600 --> 00:08:38,350
हे भगवान।

177
00:08:38,518 --> 00:08:41,398
मैं जाकर लेटता हूं इससे पहले कि--?

178
00:08:41,563 --> 00:08:45,983
आरा मशीन लकड़ी चीरना शुरू करे।

179
00:09:23,814 --> 00:09:25,524
तुम्हारा टॉयलेट पेपर फिर ख़त्म हो गया।

180
00:09:26,191 --> 00:09:27,781
फिर?

181
00:09:27,943 --> 00:09:31,283
तुम अकेले अपने चूतड़ों के दम पर
वर्षावन काटे डाल रही हो।

182
00:09:31,446 --> 00:09:33,156
भाड़ में जाओ।

183
00:09:35,200 --> 00:09:36,870
वैसे, कल रात मेरे ख़र्राटे कैसे रहे?

184
00:09:37,035 --> 00:09:39,245
बकवास। भयानक। बदतर।

185
00:09:39,579 --> 00:09:42,789
मेरे ख़्याल से तुम्हें अपनी शानदार
नई कार में सोना शुरू कर देना चाहिए।

186
00:09:42,958 --> 00:09:45,708
या फिर तुम्हें वो सीपैप ले लेना चाहिए।

187
00:09:46,211 --> 00:09:48,381
ले लेती, लेकिन उसके लिए नुस्ख़ा चाहिए।

188
00:09:48,547 --> 00:09:51,427
और जब मैं स्कूल में थी,
तो कोई मेरे साथ नहीं रहता था

189
00:09:51,591 --> 00:09:55,051
-इसलिए मैंने उसकी खोज की थी।
-तो तुम जानती हो तुम्हारे साथ समस्या है।

190
00:09:55,595 --> 00:09:57,175
हां, जानती हूं

191
00:09:57,347 --> 00:10:00,887
लेकिन जब मैंने नशा शुरू किया,
तो मुझे लगा कि ये ख़त्म हो गया।

192
00:10:01,059 --> 00:10:03,149
नहीं, ख़त्म नहीं हुआ।

193
00:10:03,562 --> 00:10:06,152
ठीक है। मैं किसी डॉक्टर से मिलती

194
00:10:06,315 --> 00:10:08,605
लेकिन मेरे पास बीमा नहीं है, इसलिए

195
00:10:09,192 --> 00:10:10,902
सॉरी।

196
00:10:14,197 --> 00:10:18,737
हाइ, माफ़ करना,
लेकिन मेरे पास चीनी ख़त्म हो गई है।

197
00:10:19,328 --> 00:10:22,458
कितनी चाहिए? एक ग्राम, एक कटोरी, या...?

198
00:10:28,587 --> 00:10:30,297
तुम्हारे डॉ. साब हैं क्या?

199
00:10:30,464 --> 00:10:33,594
नहीं, जब वो ड्यूटी पर होता है
तो यहां रुकना पसंद नहीं करता।

200
00:10:33,759 --> 00:10:35,259
उसे मुझे जगाना बुरा लगता है।

201
00:10:35,427 --> 00:10:38,557
ठीक है। शिष्टता।

202
00:10:38,722 --> 00:10:41,482
दिलचस्प आदमी लगता है,
मैं उससे मिलना चाहूंगा।

203
00:10:41,641 --> 00:10:43,351
तुम उस रात उससे मिले तो थे।

204
00:10:43,643 --> 00:10:45,563
हां, दो सैकंड को।

205
00:10:45,729 --> 00:10:48,479
मैं उसे क़रीब से जानना चाहूंगा।

206
00:10:48,648 --> 00:10:50,648
हम सबको कभी खाने पर मिलना चाहिए।

207
00:10:50,817 --> 00:10:53,527
मैं आज लंच पर उससे मार्टीज़ में
मिल रही हूं। आना चाहोगे?

208
00:10:53,695 --> 00:10:55,025
हां, अच्छा रहेगा।

209
00:10:55,197 --> 00:10:56,697
ठीक है, तो, ये लो।

210
00:10:56,865 --> 00:10:57,945
हां।

211
00:10:58,116 --> 00:11:00,696
बेहतर होगा कि इसमें मिलावट ना की हो।

212
00:11:03,830 --> 00:11:05,460
ये गाड़ी तो मस्त चल रही है।

213
00:11:05,624 --> 00:11:07,884
बहुत प्यारी है ना?

214
00:11:08,377 --> 00:11:10,587
चमड़े को सूंघो।

215
00:11:10,754 --> 00:11:13,514
मेरे ख़्याल से दुबई भी ऐसे ही महकता होगा।

216
00:11:14,007 --> 00:11:15,337
बहुत बढ़िया तोहफ़ा है।

217
00:11:15,509 --> 00:11:16,549
हां।

218
00:11:16,718 --> 00:11:19,548
पीछे लगी बोलिंग ऐली देखना।

219
00:11:19,721 --> 00:11:22,771
वाक़ई, इसकी ब्लू बुक क़ीमत ज़बर्दस्त है।

220
00:11:23,975 --> 00:11:25,935
यही जगह है।

221
00:11:26,603 --> 00:11:30,273
-हम उनसे कार वॉश में मिल रहे हैं?
-हां, वो वहां काम करते हैं।

222
00:11:31,608 --> 00:11:32,648
कार
वॉश

223
00:11:35,487 --> 00:11:36,527
कार वॉश

224
00:11:36,696 --> 00:11:38,616
क्या हो रहा है? बिली।

225
00:11:38,782 --> 00:11:41,662
कमाल है।

226
00:11:41,827 --> 00:11:43,617
रॉजर डॉजर।

227
00:11:45,080 --> 00:11:46,120
ये तुम्हारी कार है?

228
00:11:46,289 --> 00:11:47,459
नहीं। नहीं, इनकी है।

229
00:11:47,624 --> 00:11:49,134
हाइ, ये मेरी कार है।

230
00:11:49,292 --> 00:11:50,502
-हे।
-हे।

231
00:11:50,669 --> 00:11:54,509
आमने-सामने बात करने को
आने के लिए शुक्रिया।

232
00:11:54,673 --> 00:11:57,263
मैं जानता हूं
टैक्स्ट पर थोड़ी गर्मागर्मी हो गई थी।

233
00:11:57,426 --> 00:11:58,586
कोई बात नहीं।

234
00:11:58,760 --> 00:11:59,890
मैगी कहां है?

235
00:12:00,053 --> 00:12:02,353
उधर है। ए, मैग्स।

236
00:12:06,476 --> 00:12:08,346
-हाइ।
-ये साला कौन है?

237
00:12:10,313 --> 00:12:13,733
-तुम हमारे लिए वकील लाए हो?
-नहीं। ये लाउडरमिल्क है, मेरा दोस्त।

238
00:12:13,900 --> 00:12:15,240
मिलकर अच्छा लगा।

239
00:12:15,402 --> 00:12:16,492
हे।

240
00:12:16,653 --> 00:12:20,783
तो ठीक है, बिज़नेस की बात कर लें?

241
00:12:20,949 --> 00:12:23,449
यहां नहीं। हम काम पर हैं।

242
00:12:23,618 --> 00:12:26,328
-अंदर चले जाओ।
-ओह, ठीक है।

243
00:12:31,543 --> 00:12:33,963
-इसे न्यूट्रल में ही रखना।
-हां, ठीक है।

244
00:12:34,129 --> 00:12:36,629
ठीक है, अनुबंध निकालो,
और इसे दिखाओ कहां साइन करना है।

245
00:12:36,798 --> 00:12:39,628
मैं पहले ही कह चुका हूं
मैं साइन नहीं करूंगा।

246
00:12:39,801 --> 00:12:43,101
मैं शराफ़त दिखा रहा हूं
कि तुम्हें वजह बताने आया हूं।

247
00:12:44,181 --> 00:12:46,731
-पता है?
-उफ़्फ़ोह।

248
00:12:46,892 --> 00:12:48,562
-क्या कर रहे हो?
-इससे किसी भी तरह

249
00:12:48,727 --> 00:12:52,557
-साइन करा रहा हूं।
-शांत रहो, यार। इसकी ज़रूरत न--

250
00:12:52,731 --> 00:12:54,481
ये साली किस क़िस्म की गन है?

251
00:12:54,649 --> 00:12:56,739
-तुम्हें कोई समस्या है इससे?
-नहीं, नहीं, देखो

252
00:12:56,902 --> 00:12:59,322
मैं यहां खोपड़ी में गोली खाने नहीं आया हूं।

253
00:12:59,488 --> 00:13:02,028
मैं बस अपने दोस्त रॉजर का साथ दे रहा हूं।

254
00:13:03,742 --> 00:13:06,622
ये फिर से विचिटा की तरह हो रहा है।

255
00:13:06,786 --> 00:13:10,116
तुमने तब भी गोली नहीं चलाई थी,
और तुम अब भी गोली नहीं चलाओगे।

256
00:13:10,665 --> 00:13:11,825
मुझे उकसाओ मत, रॉजर।

257
00:13:12,000 --> 00:13:16,210
अभी मेरी ज़िंदगी बर्बाद है,
और मेरा कुछ खोने वाला नहीं है।

258
00:13:16,379 --> 00:13:18,839
मुझे इसके लिए अफ़सोस है,
लेकिन मैं साइन नहीं करूंगा।

259
00:13:19,007 --> 00:13:21,087
इससे गाड़ी पर खरोंच तो नहीं पड़ेगी ना?

260
00:13:21,259 --> 00:13:23,759
मुझे बताओ तुम्हारे दिमाग़ में है क्या, रॉजर।

261
00:13:23,929 --> 00:13:27,139
मतलब, हम अपनी कला से
थोड़ा पैसा कमा लें, तो इसमें हर्ज क्या है?

262
00:13:27,307 --> 00:13:29,517
वो हमारे गाने के ज़रिए शराब पीने

263
00:13:29,684 --> 00:13:31,604
और बेहोश हो गई औरतों से
सैक्स करने का प्रचार कर रहे हैं।

264
00:13:31,770 --> 00:13:33,310
-टुन्न हो गई औरतें।
-टुन्न हो गई औरतें।

265
00:13:33,605 --> 00:13:36,815
-दोनों में बड़ा फ़र्क़ है।
-क्या? क्या फ़र्क़ है?

266
00:13:36,983 --> 00:13:39,193
हमें कैसे पता होगा कि वो टुन्न हैं, रॉजर?

267
00:13:39,361 --> 00:13:41,701
वो बाक़ी सब की तरह चलती-बोलती हैं।

268
00:13:41,863 --> 00:13:44,873
-हां।
-साली बंदूक़ हटाओ, मैगी।

269
00:13:47,202 --> 00:13:48,582
बस--

270
00:13:48,745 --> 00:13:50,495
नहीं-- भगवान के लिए।

271
00:13:50,664 --> 00:13:53,084
मान भी जाओ, रॉजर। प्लीज़?

272
00:13:53,458 --> 00:13:57,298
विज्ञापन मुझे वापस पैरों पर खड़ा कर देगा,
शायद एक छोटा सा पीत्ज़ा जॉइंट खोल सकूं।

273
00:13:57,462 --> 00:14:00,342
सिर्फ़ रॉयल्टी ही मुझे
मेरे कज़िन के काउच से छुटकारा दे देगी।

274
00:14:00,507 --> 00:14:01,627
तुम्हें रॉयल्टी मिलेगी?

275
00:14:01,800 --> 00:14:04,720
हां, साला।
इससे हमारा भुगतान दुगना हो जाएगा।

276
00:14:04,886 --> 00:14:08,056
हमें दो-दो लाख डॉलर मिल सकते हैं।

277
00:14:09,558 --> 00:14:11,098
ये तो बहुत पैसा है, रॉजर।

278
00:14:11,268 --> 00:14:12,598
जानता हूं।

279
00:14:12,769 --> 00:14:13,899
पर इससे फ़र्क़ नहीं पड़ता।

280
00:14:15,272 --> 00:14:17,572
यार, तुम वाक़ई कमाल के आदमी हो।

281
00:14:18,233 --> 00:14:21,363
तुम भले ही कंगाल मरो,
लेकिन तुम ईमानदारी के धनी हो।

282
00:14:21,528 --> 00:14:23,818
मुंह बंद रख, साले पाखंडी।

283
00:14:23,989 --> 00:14:26,829
साला अपनी शानदार एस्प्लेनेड में आए हो।

284
00:14:26,992 --> 00:14:29,542
रॉजर से वो पैसा ठुकराने को कह रहे हो
जिसकी उसे ज़रूरत है। रॉजर--

285
00:14:29,953 --> 00:14:34,253
धत। इस चूतिया की मत सुनो।
अपने दोस्तों की सुनो।

286
00:14:34,749 --> 00:14:36,589
तुम अपनी एस्प्लेनेड ले सकते हो।

287
00:14:36,751 --> 00:14:38,961
पहली बात, ये साली एस्केलेड है, समझे?

288
00:14:39,129 --> 00:14:41,509
और मैंने इसके लिए कुछ नहीं किया था।
ये तोहफ़ा है।

289
00:14:41,881 --> 00:14:44,181
सुनो, तुम हमेशा कहते हो कि कोई भी तोहफ़ा

290
00:14:44,342 --> 00:14:48,972
झमेलों के बग़ैर नहीं मिलता
अलावा उसके जो आप ख़ुद को देते हैं।

291
00:14:49,139 --> 00:14:51,639
मैंने ऐसा नहीं कहा।
तुमने ये बिल्लों के कैलेंडर पे देखा होगा।

292
00:14:51,808 --> 00:14:54,518
कोई भी परफ़ेक्ट नहीं होता, रॉज।

293
00:14:54,686 --> 00:14:57,516
मान जाओ, बस

294
00:14:57,897 --> 00:15:01,027
थोड़ा सा झुक जाओ।

295
00:15:05,614 --> 00:15:07,204
धत साला।

296
00:15:12,537 --> 00:15:14,957
मार्टीज़

297
00:15:15,123 --> 00:15:18,293
इसलिए जब मुझे रेज़िडेंसी मिल गई,
तो मैंने एली से कहा कि सिएटल चलो

298
00:15:18,460 --> 00:15:20,550
और मेरी ख़ुशनसीबी कि इसने हां कह दिया।

299
00:15:20,712 --> 00:15:22,882
और मेरी ख़ुशनसीबी
कि मुझे तुम्हारे अपार्टमेंट में

300
00:15:23,048 --> 00:15:25,218
जल्दी ही एक मकान मिल गया।

301
00:15:25,383 --> 00:15:28,603
मैं उस बिल्डिंग में किसी को
ख़ुशक़िस्मत नहीं कहूंगा। ये ऐसा है

302
00:15:28,762 --> 00:15:31,602
जैसे एस्बेस्टस के ढेर को
लैड पेंट से जोड़ रखा हो।

303
00:15:32,390 --> 00:15:35,230
तो काम का क्या रहा, उन्होंने क्या कहा?

304
00:15:35,393 --> 00:15:39,613
वो बहुत ख़ुश नहीं थे, लेकिन ख़ुशक़िस्मती से,
सोदेबी के ऑफ़िस हर जगह हैं, इसलिए--

305
00:15:39,773 --> 00:15:41,783
इसलिए सब ठीक रहा।

306
00:15:41,941 --> 00:15:43,031
हां।

307
00:15:45,612 --> 00:15:48,072
तो तुम दोनों साथ क्यों नहीं रहते हो?

308
00:15:49,491 --> 00:15:51,911
दरअसल, मेरे काम का समय
अनिश्चित सा है

309
00:15:52,077 --> 00:15:55,287
-इसलिए
-और हम एक तरह से साथ ही रहते हैं

310
00:15:55,455 --> 00:15:58,625
बस जैसा कि इसने कहा, अनिश्चित समय

311
00:15:58,792 --> 00:16:00,632
और मेरी नई नौकरी की वजह से

312
00:16:00,794 --> 00:16:02,424
-सही।
-ये बस

313
00:16:02,587 --> 00:16:03,627
सही, सही, सही।

314
00:16:04,089 --> 00:16:06,169
तो, डॉ. कार्ल।

315
00:16:07,926 --> 00:16:10,716
कोई मुफ़्त मैडिकल सलाह मांगे
तो तुम्हें बुरा लगता होगा

316
00:16:10,887 --> 00:16:12,347
लेकिन ये मेरे बारे में नहीं है

317
00:16:12,514 --> 00:16:15,684
ये उस गंदी ड्रग पिशाचिनी के बारे में है
जो मेरे काउच पर सो रही है।

318
00:16:16,351 --> 00:16:18,061
ठीक है।

319
00:16:18,478 --> 00:16:19,688
समस्या क्या है?

320
00:16:19,854 --> 00:16:23,694
उसे विपथित नासिका, नींद में श्वासरोध

321
00:16:23,858 --> 00:16:27,028
और शायद गले में राक्षस के रहने
की बीमारी है

322
00:16:27,779 --> 00:16:30,909
और उसके ख़र्राटे-- पागल कर देते हैं।

323
00:16:31,074 --> 00:16:33,914
मेरे ख़्याल से उसे सीपैप मशीन का
इस्तेमाल करना चाहिए

324
00:16:34,077 --> 00:16:35,907
क्योंकि वो काम करती है ना?

325
00:16:36,329 --> 00:16:37,659
हां।

326
00:16:37,831 --> 00:16:41,331
हां, मगर उसे किसी डॉक्टर से मिलना चाहिए।
ताकि पता चल सके समस्या है क्या।

327
00:16:41,501 --> 00:16:43,551
मेरे सामने एक डॉक्टर बैठा है।

328
00:16:43,712 --> 00:16:45,002
नींद विशेषज्ञ से।

329
00:16:45,171 --> 00:16:47,221
ऐसा कुछ नहीं होता। लो, सुनो।

330
00:16:48,842 --> 00:16:52,262
ये उसकी आवाज़ है,
मैंने कल रात रिकॉर्ड की थी। सुनो।

331
00:17:01,396 --> 00:17:03,106
हां? ये सुनो।

332
00:17:08,945 --> 00:17:12,195
उसकी दो मिनट 36 सैकंड को
सांस रुक गई थी।

333
00:17:12,449 --> 00:17:14,869
ठीक है?
एक बार लगभग चार मिनट रुकी थी

334
00:17:15,034 --> 00:17:17,914
लेकिन उस समय फ़ोन मेरे पास नहीं था।

335
00:17:18,079 --> 00:17:19,909
मैं समझ सकता हूं तुम क्यों चिंतित हो।

336
00:17:20,081 --> 00:17:23,501
मैं चिंतित नहीं हूं, मैं बस--
मैं रात को थोड़ा सोना चाहता हूं।

337
00:17:23,668 --> 00:17:26,208
-मुझे लेडीज़ रूम जाना है।
-हां, ज़रूर।

338
00:17:28,923 --> 00:17:31,183
देखो, मैं ऐसे ही तुम्हारे लिए
सीपैप मशीन नहीं ला सकता।

339
00:17:31,342 --> 00:17:33,972
वो ऐसे नहीं मिलती।
उसके लिए कुछ नियम-क़ायदे होते हैं।

340
00:17:34,137 --> 00:17:36,387
तुम्हारे पास कोई पुरानी

341
00:17:36,556 --> 00:17:38,136
कबाड़ मशीन पड़ी होगी कहीं।

342
00:17:39,142 --> 00:17:43,352
कुछेक घुंडियां ग़ायब, थोड़ी फफूंदी खाई।

343
00:17:46,900 --> 00:17:48,940
लगता है उसका गला फंस रहा है।

344
00:17:53,198 --> 00:17:55,698
-डॉ. कार्ल?
-ए।

345
00:17:56,951 --> 00:17:58,501
धत, साला।

346
00:17:58,661 --> 00:17:59,701
ओह, उसका गला फंस रहा है?

347
00:17:59,871 --> 00:18:01,371
ठीक है।

348
00:18:14,177 --> 00:18:16,387
यार, चबाना भी याद रखा करो।

349
00:18:17,305 --> 00:18:18,925
क्या हुआ?

350
00:18:19,307 --> 00:18:21,887
-इस बंदे ने अभी मेरी जान बचा ली।
-इसका गला फंस रहा था।

351
00:18:22,477 --> 00:18:24,477
ओह, जान।

352
00:18:26,606 --> 00:18:27,606
उन्होंने नहीं।

353
00:18:28,483 --> 00:18:29,693
इन्होंने।

354
00:18:31,402 --> 00:18:33,662
क्या? लाउडरमिल्क ने?

355
00:18:36,533 --> 00:18:39,163
सुनो, ये कैसा है? मैं ऑर्डर करने वाला था।

356
00:18:40,578 --> 00:18:43,708
-अच्छा है। ठीक है, हां।
-नहीं? ठीक है।

357
00:18:49,963 --> 00:18:52,593
देखो, वो नियंत्रण में था।

358
00:18:52,757 --> 00:18:55,427
-ठीक है? उसे मेरी मदद नहीं चाहिए थी।
-इसका उलटा तो कोई नहीं कह रहा।

359
00:18:55,593 --> 00:18:59,393
तुम दोनों मुझे आंक रहे हो कि मैंने
कुछ नहीं किया। मुझे ये महसूस हो रहा है।

360
00:18:59,681 --> 00:19:02,891
दरअसल मैं कुछ कर रहा था,
मैं स्थिति को आंक रहा था

361
00:19:03,059 --> 00:19:04,639
कि क्या मेरी ज़रूरत पड़ेगी।

362
00:19:05,270 --> 00:19:07,770
-वाक़ई?
-वो अपने दम पर इसे ठीक कर रहा था।

363
00:19:08,189 --> 00:19:11,439
-हां, हो सकता है।
-नहीं। यक़ीनन।

364
00:19:11,609 --> 00:19:14,649
नहीं, हो सकता है।
लेकिन नहीं भी हो सकता है।

365
00:19:14,821 --> 00:19:16,991
अब बस भी करो। वो ठीक था।

366
00:19:17,156 --> 00:19:20,286
-उसका चेहरा क्यों नीला हो रहा था?
-नीला नहीं हो रहा था।

367
00:19:20,451 --> 00:19:22,411
खांसी से लाल हो रहा था।

368
00:19:22,829 --> 00:19:24,619
वो खांसा नहीं था।

369
00:19:24,789 --> 00:19:26,669
वो खांस नहीं सकता था। वो घुरघुरा रहा था।

370
00:19:26,833 --> 00:19:28,503
खांसना:

371
00:19:28,793 --> 00:19:30,383
घुरघुराना:

372
00:19:31,963 --> 00:19:33,803
-बहुत फ़र्क़ है।
-सही कहा।

373
00:19:33,965 --> 00:19:35,875
वो आदमी ठीक है, बस यही अहम है।

374
00:19:36,050 --> 00:19:39,220
तुम हीरो बनना
क्यों बंद नहीं करते, लाउडरमिल्क?

375
00:19:39,387 --> 00:19:42,927
मैं हीरो नहीं हूं, मैंने बस वो किया
जो ऐसी स्थिति में कोई भी करता।

376
00:19:43,099 --> 00:19:44,139
हां, अलावा मेरे।

377
00:19:44,309 --> 00:19:47,729
कमरे में अकेला आदमी
जिसने सात साल मैडिकल की पढ़ाई की

378
00:19:47,896 --> 00:19:51,266
-और जानता है क्या करना चाहिए था।
-चलो, मान भी लो।

379
00:19:51,441 --> 00:19:53,481
तुम घबरा गए। ठीक है?

380
00:19:53,651 --> 00:19:56,741
उसका गला फंसा, और तुम घबरा गए।
कोई बात नहीं, हर कोई परफ़ेक्ट नहीं होता।

381
00:19:56,905 --> 00:19:59,155
मैं इमर्जेंसी में काम करता हूं,
मैं घबराता नहीं हूं।

382
00:19:59,324 --> 00:20:01,284
मेरी नसों में बर्फ़ का पानी है।

383
00:20:01,451 --> 00:20:04,291
ऑपरेशन कक्ष की सुरक्षा में
ज़रूर होता होगा

384
00:20:04,454 --> 00:20:07,754
जब कुछ गड़बड़ होने पर
डॉक्टर और नर्स आसपास होते होंगे।

385
00:20:07,916 --> 00:20:09,286
देखो--

386
00:20:09,459 --> 00:20:12,919
और भी चीज़ें सोचनी होती हैं, लाउडरमिल्क।
ठीक है?

387
00:20:13,087 --> 00:20:15,917
मदद देते समय
डॉक्टरों को बहुत सावधान रहना पड़ता है।

388
00:20:16,090 --> 00:20:19,340
-हमपे अक्सर मुक़द्दमा कर दिया जाता है।
-ठीक है।

389
00:20:19,594 --> 00:20:22,184
-अब छोड़ो भी ना।
-ये मैंने शुरू नहीं किया। इसने किया था।

390
00:20:24,140 --> 00:20:26,430
हाइ, सुनना। हाइ, बिल मिल सकता है?

391
00:20:26,601 --> 00:20:28,981
उसकी ज़रूरत नहीं है।
आपका बिल प्रबंधन ने चुका दिया।

392
00:20:29,145 --> 00:20:31,055
हम इतना तो कर ही सकते हैं।

393
00:20:33,024 --> 00:20:34,234
बहुत ख़ूब।

394
00:20:34,400 --> 00:20:36,280
आपकी उदारता है।

395
00:20:36,861 --> 00:20:38,661
टिप तुम दोगे।

396
00:20:38,821 --> 00:20:40,451
एशनोला
अपार्टमेंट्स

397
00:20:40,615 --> 00:20:43,695
ये पांच तक जाती है, पर पांच तक सीपैप
मत करना। एक बार मेरे डैड ने किया था।

398
00:20:43,868 --> 00:20:45,908
वो अपने साइज़ के दुगने हो गए,
हवा में तैरने लगे।

399
00:20:46,079 --> 00:20:48,039
बुरा हाल हो गया। मेरी मां जागीं

400
00:20:48,206 --> 00:20:51,246
तो उन्हें फोड़ने के लिए उन्हें सूई मारनी पड़ी।

401
00:20:51,417 --> 00:20:55,297
-नाश्ते के समय, वो आठ मिनट पादते रहे।
-बाप रे, ये वही है जो मैं समझ रहा हूं?

402
00:20:55,463 --> 00:20:57,013
-हां।
-हां, ये सीपैप है

403
00:20:57,173 --> 00:20:58,633
और इसे कार्ल लाया था।

404
00:20:58,800 --> 00:21:03,100
-डॉक्टर की शराफ़त है ना?
-वो ये शायद अपराधबोध में लाया है।

405
00:21:03,262 --> 00:21:05,852
क्यों? क्योंकि वो तुम्हारी
काल्पनिक गर्लफ़्रेंड के साथ सोता है?

406
00:21:06,015 --> 00:21:08,725
नहीं, हम लंच कर रहे थे,
तो एक बंदे का गला फंसने लगा

407
00:21:08,893 --> 00:21:13,523
और डॉ. कार्ल काठ के उल्लू की तरह बैठा
उसे देखता रहा।

408
00:21:13,690 --> 00:21:16,650
-फिर क्या हुआ?
-हां, वो साला मर गया क्या?

409
00:21:16,818 --> 00:21:21,698
नहीं, नहीं, वो मरा नहीं,
क्योंकि मैंने भागकर उसे बचा लिया।

410
00:21:21,864 --> 00:21:24,084
जबकि एक डॉक्टर मेरे सामने बैठा था।

411
00:21:24,242 --> 00:21:26,662
मैंने साली कभी क्लास नहीं की, और मैं--

412
00:21:26,828 --> 00:21:28,998
मैं उठा, और मैंने
उसपे हाइम्लिक दांव आज़माया।

413
00:21:29,580 --> 00:21:32,790
-तो उसे "हाइम्लॉक" हुआ होगा।
-ये तुमने अभी गढ़ा?

414
00:21:32,959 --> 00:21:34,539
हां, जब आप हाइम्लिक करें

415
00:21:34,711 --> 00:21:38,421
पर घबरा जाएं, तो "हाइम्लॉक" होता है, नहीं?
सभी पंच लाइन धमाल तो नहीं हो सकते।

416
00:21:39,007 --> 00:21:41,587
मुझे तो लग रहा है
कि डॉ. कार्ल डॉक्टर ही नहीं है।

417
00:21:41,759 --> 00:21:44,179
तुम शिकायत क्यों कर रहे हो?
तुम अपनी दोस्त के सामने

418
00:21:44,345 --> 00:21:47,055
हीरो बन गए,
और हमें सीपैप मशीन मिल गई।

419
00:21:47,223 --> 00:21:48,603
-सही।
-ये नाक में लगेगा।

420
00:21:48,766 --> 00:21:49,846
मुझे पता है।

421
00:21:50,018 --> 00:21:51,938
मैं सैक्सी लग रही हूं?

422
00:21:52,770 --> 00:21:54,190
अगर मैं हाथी हूं।

423
00:21:55,189 --> 00:21:56,519
तुम कह रहे हो मैं मोटी हूं?

424
00:21:56,691 --> 00:21:58,941
-नहीं, ये तुम्हारे कानों को कह रहा है।
-ए।

425
00:22:19,380 --> 00:22:21,510
स्वीनीज़
बॉयलरब्रेकर

426
00:22:22,050 --> 00:22:26,760
-मैं इस हुलिए में घामड़ महसूस कर रहा हूं।
-नहीं, तुम आंद्रे अगासी से दिख रहे हो।

427
00:22:27,388 --> 00:22:28,848
कुछ चाहिए तुम्हें?

428
00:22:29,015 --> 00:22:30,475
हां, मुझे एक कोक दे देना?

429
00:22:30,641 --> 00:22:32,811
-मुझे कुछ पीना है।
-अभी लाया।

430
00:22:36,439 --> 00:22:38,819
तुम बेवक़ूफ़ हो?
तुम्हें ये नहीं कैसे पता था?

431
00:22:38,983 --> 00:22:40,693
उनके पास वीडियो नहीं था,
तो मुझे कैसे पता होता?

432
00:22:40,860 --> 00:22:43,780
हे भगवान। वो ड्रम बजाता कैसे है?

433
00:22:44,697 --> 00:22:45,777
शायद पैरों से? मैं--

434
00:22:45,948 --> 00:22:47,118
ओह, सब गड़बड़ हो गई।

435
00:22:47,283 --> 00:22:49,123
हमें इस बंदे को फ़ौरन बदलना पड़ेगा।

436
00:22:49,285 --> 00:22:51,785
वो गर्भ के दौरान शराब पीने का उदाहरण है।

437
00:22:52,163 --> 00:22:55,253
हमारा संदेश क्या है? अगर आप
स्वीनीज़ पीते हैं, तो बेडौल हो जाते हैं।

438
00:22:55,416 --> 00:22:57,586
-ये संदेश है हमारा?
-ठीक है। मैं क्या करूं?

439
00:22:57,752 --> 00:22:58,962
उससे छुटकारा हासिल करो।

440
00:22:59,128 --> 00:23:00,458
ठीक है।

441
00:23:00,630 --> 00:23:02,050
ए, रॉजर, इधर आओ।

442
00:23:02,215 --> 00:23:04,335
सुनो, सुनो

443
00:23:04,759 --> 00:23:07,299
-तुम्हें इसकी कितनी बुरी तरह ज़रूरत है?
-मतलब?

444
00:23:07,470 --> 00:23:08,890
इस विज्ञापन की।

445
00:23:12,600 --> 00:23:15,650
मुझे क़तई ज़रूरत नहीं है,
लेकिन मैं उन्हें निराश नहीं कर सकता।

446
00:23:15,812 --> 00:23:19,402
-क्यों? उसने तुमपे बंदूक़ तानी थी।
-क्या? मैगी ऐसा ही है।

447
00:23:19,565 --> 00:23:23,235
उसे छोड़ो। अगर-- अगर तुम ये
नहीं करना चाहते, तो मत करो।

448
00:23:23,402 --> 00:23:25,322
छुट्टी। बात ख़त्म।

449
00:23:25,488 --> 00:23:27,408
अगर ये तुम्हारी चीज़ नहीं है--

450
00:23:27,573 --> 00:23:31,413
मतलब, मैं जानता हूं,
इससे बहुत पैसा मिलेगा।

451
00:23:31,577 --> 00:23:35,407
मुझे किसी की दी हुई एस्केलेड मिली,
और मुझे शायद उसे नहीं रखना चाहिए।

452
00:23:37,583 --> 00:23:40,173
मुझे यक़ीनन उसे नहीं रखना चाहिए

453
00:23:40,336 --> 00:23:42,046
क्योंकि इससे मैं बिकाऊ हो गया।

454
00:23:42,463 --> 00:23:44,673
समझ रहे हो? क्या मैं एक बढ़िया

455
00:23:44,841 --> 00:23:49,301
शानदार लग्ज़री एसयूवी के लिए
बिकाऊ बन जाऊं?

456
00:23:49,470 --> 00:23:52,060
सुनो, रॉज, मुझे कुछ बात करनी थी, प्लीज़।

457
00:23:52,223 --> 00:23:55,353
अभी नहीं, जल्दी से
एक साउंड चेक करते, सिर्फ़ पहले अंतरे की।

458
00:23:55,518 --> 00:23:58,938
साउंड चेक, सब लोग। चलो, साउंड चेक।

459
00:24:07,029 --> 00:24:08,489
एक, दो, तीन, चार।

460
00:24:40,646 --> 00:24:42,816
साला क्या मज़ाक़ है?

461
00:24:42,982 --> 00:24:45,322
ये बंदा तो कमाल का है।
ये तो वाइरल हो सकता है।

462
00:24:46,152 --> 00:24:47,202
हां।

463
00:24:50,698 --> 00:24:52,328
हां।

464
00:24:54,327 --> 00:24:56,827
तुमने तो धमाल कर दिया, मेरे दोस्त।

465
00:24:57,955 --> 00:24:59,955
-चलो यहां से।
-हां?

466
00:25:00,124 --> 00:25:03,594
इससे पहले कि तुम कार वापस करो
एक आख़री तेज़ ड्राइव पर चलते हैं।

467
00:25:03,753 --> 00:25:05,253
क्या मैंने कहा था मैं कार वापस कर दूंगा?

468
00:25:05,421 --> 00:25:08,631
ओ, ओ, ओ, रॉज, कहां जा रहे हो?

469
00:25:08,799 --> 00:25:11,969
-सॉरी, दोस्तो, मैं चला।
-क्या?

470
00:25:12,136 --> 00:25:14,056
वो जा रहा है।
उसे तुम्हारा विज्ञापन नहीं करना।

471
00:25:14,222 --> 00:25:16,682
-ए, हमारा अनुबंध था।
-भाड़ में जाओ।

472
00:25:22,813 --> 00:25:26,033
ए, ये अभी तक यहां क्या कर रही है?
तुम तो इसे वापस देने वाले थे ना?

473
00:25:26,192 --> 00:25:27,362
मैं वापस दे चुका हूं।

474
00:25:27,985 --> 00:25:29,485
लड़को।

475
00:25:31,030 --> 00:25:34,950
आप साला मज़ाक़ कर रहे हैं?
उसने ये आपको देदी?

476
00:25:35,785 --> 00:25:36,865
हां।

477
00:25:37,036 --> 00:25:39,996
आप तो कह रहे थे
आप महंगे तोहफ़े नहीं लेते हैं।

478
00:25:40,164 --> 00:25:43,584
तुम्हें अपना
पोप और हमर वाला तर्क याद है?

479
00:25:43,751 --> 00:25:45,751
मुझे उसने बहुत प्रभावित किया।

480
00:25:52,468 --> 00:25:55,098
मुझे बताया गया था
कि सैम लाउडरमिल्क यहां मिल सकते हैं।

481
00:25:55,263 --> 00:25:58,393
मैं ही हूं। मीटिंग 10 मिनट में वहां है।

482
00:25:58,557 --> 00:26:00,177
मैं मीटिंग के लिए नहीं आया हूं।

483
00:26:02,687 --> 00:26:04,017
आप पर मुक़द्दमा किया जा रहा है।

484
00:26:04,188 --> 00:26:06,478
-किसलिए?
-मेरे मुवक्किल को बिना ज़रूरत के

485
00:26:06,649 --> 00:26:10,149
लापरवाही से हाइम्लिक दे उसकी
पसलियां तोड़ने के लिए।

486
00:26:12,446 --> 00:26:14,566
-हरामज़ादा।
-अगर तुमने इसे नहीं लिया होता

487
00:26:14,740 --> 00:26:16,830
-तो तुमपे मुक़द्दमा नहीं चलता।
-बको मत।

488
00:26:16,993 --> 00:26:18,333
मैं तो मदद कर रहा हूं।

