1
00:00:01,711 --> 00:00:02,921
"लाउडरमिल्क" में पहले

2
00:00:03,671 --> 00:00:05,801
-मुझे मदद चाहिए।
-मैं मदद कर सकता हूं।

3
00:00:05,965 --> 00:00:08,585
-और रहने की जगह।
-ये नहीं हो सकता।

4
00:00:08,759 --> 00:00:10,759
-तुम्हें उसे यहां रहने देना चाहिए।
-क्या?

5
00:00:10,928 --> 00:00:13,758
उसे अपनी शराफ़त दिखाओगे,
तो एलिसन को प्रभावित कर सकोगे।

6
00:00:13,931 --> 00:00:16,231
अगर मुझे तुम्हारी किताब मिल जाए,
तो उसे साइन कर दोगे?

7
00:00:16,392 --> 00:00:19,152
छत्तीस घंटे तक साफ़ रहो, तो सोफ़ा तुम्हारा।

8
00:00:19,311 --> 00:00:20,941
-पक्का।
-हां।

9
00:00:21,105 --> 00:00:23,145
-मुझे बाथरूम जाना है।
-एक सैकंड।

10
00:00:23,607 --> 00:00:25,857
-देखो मुझे टॉयलेट के पीछे क्या मिला।
-माफ़ी चाहता हूं।

11
00:00:26,026 --> 00:00:28,696
माफ़ी से बात नहीं बनेगी, यार।
तुम्हें उसपे नज़र रखनी थी।

12
00:00:28,863 --> 00:00:30,533
तुमने कभी विज़न क्वैस्ट के बारे में सुना है?

13
00:00:30,698 --> 00:00:33,118
मुझे यहां मत छोड़ो, हरामज़ादे।

14
00:00:35,119 --> 00:00:37,159
मैं जा रही हूं। तुम दोनों भाड़ में जाओ।

15
00:00:37,329 --> 00:00:39,039
तुमने अपनी आख़री ड्रिंक कब ली थी?

16
00:00:39,206 --> 00:00:41,206
छत्तीस घंटे?

17
00:00:41,375 --> 00:00:42,375
तुमने समय पूरा कर लिया।

18
00:00:43,127 --> 00:00:44,127
वैसे तुम कौन हो?

19
00:00:44,295 --> 00:00:46,505
मैं कार्ल हूं। एलिसन का बॉयफ़्रेंड।

20
00:00:47,882 --> 00:00:49,182
हां।

21
00:00:49,341 --> 00:00:50,551
अपने फ़्रिटाटा का आनंद लो।

22
00:01:07,651 --> 00:01:10,531
ए, तुम लोग-- तुम लोग मेरे लिए
एक शर्त का फ़ैसला कर सकते हो?

23
00:01:10,696 --> 00:01:11,736
ज़रूर।

24
00:01:11,906 --> 00:01:16,536
मेरा एक दोस्त कहता है कि गैटीसबर्ग
एपोमैटॉक्स से ज़्यादा ख़तरनाक है।

25
00:01:16,702 --> 00:01:20,252
मैंने उसे बताया
कि संस्कृति में प्रचलन के बावजूद

26
00:01:20,414 --> 00:01:23,134
गैटीसबर्ग दरअसल कम ख़तरनाक है। सही?

27
00:01:23,626 --> 00:01:24,706
हमें कैसे पता होगा?

28
00:01:24,877 --> 00:01:27,167
क्योंकि तुम दोनों
गृहयुद्ध के दिनों के बहरूप में हो ना?

29
00:01:27,338 --> 00:01:31,428
वर्ना आज के दौर में ऐसी दाढ़ियां रखने का
कोई कारण नहीं है।

30
00:01:31,592 --> 00:01:33,932
-हम गृहयुद्ध के दिनों के बहरूपिए नहीं हैं।
-ओह, माफ़ करना।

31
00:01:34,094 --> 00:01:37,724
मैंने खुजाऊ फ़्लैनेल शर्टें देखीं, तो मुझे--
तुम-- तुम लकड़हारे हो?

32
00:01:38,224 --> 00:01:40,524
-नहीं।
-समय-यात्री।

33
00:01:40,684 --> 00:01:41,894
तुम समय-यात्री हो।

34
00:01:42,102 --> 00:01:43,732
हम संगीतकार हैं, गधे।

35
00:01:43,896 --> 00:01:45,476
फिर तो तुम्हारे बैंड का नाम होगा:

36
00:01:45,648 --> 00:01:48,688
संघ लकड़हारा समय-यात्री।

37
00:01:49,109 --> 00:01:50,819
भाड़ में जा।

38
00:01:52,279 --> 00:01:53,819
वैसे बैंड का नाम अच्छा है।

39
00:01:53,989 --> 00:01:55,569
स्वागत है।

40
00:02:02,164 --> 00:02:05,334
मैं सोच रहा था, क्या कभी ऐसा हुआ है
कि आप एक शब्द को

41
00:02:05,501 --> 00:02:08,671
बार-बार बोलें,
और फिर वो अजीब सा सुनाई देने लगे?

42
00:02:08,838 --> 00:02:11,418
ऐसे तो बहुत से शब्द हैं। तौलिया।

43
00:02:11,590 --> 00:02:13,010
तौलिया। तौलिया?

44
00:02:13,175 --> 00:02:14,425
मैं तौलिया से सुखाता हूं?

45
00:02:14,635 --> 00:02:16,385
स्पंज।

46
00:02:16,554 --> 00:02:18,104
स्पंज।

47
00:02:18,264 --> 00:02:21,684
पोछा। पोछा--

48
00:02:22,393 --> 00:02:24,523
ये सब बाथरूम की चीज़ें हैं ना?

49
00:02:24,979 --> 00:02:26,859
सड़ा-पाद एक और शब्द है।

50
00:02:27,022 --> 00:02:28,192
सड़ा-पाद।

51
00:02:28,357 --> 00:02:30,567
सड़ा-पाद। सड़ा-पाद।

52
00:02:30,734 --> 00:02:33,284
कुछ समय बाद, ये अपने मायने खो देता है।

53
00:02:33,654 --> 00:02:36,744
मैं कोई विशेषज्ञ नहीं हूं,
लेकिन सड़ा-पाद दो शब्द हैं।

54
00:02:36,907 --> 00:02:38,157
बीच में डैश है।

55
00:02:38,325 --> 00:02:40,325
सड़ा, डैश, पाद।

56
00:02:40,494 --> 00:02:42,044
वाह, हमारे पढ़े-लिखे वाले मिल गए।

57
00:02:42,246 --> 00:02:46,126
मैं जो शब्द सोच रहा था, वो है "बेटी।"

58
00:02:47,084 --> 00:02:48,924
बेटी।

59
00:02:50,004 --> 00:02:53,344
बेटी, बेटी। समझे ना मेरा मतलब?

60
00:02:53,507 --> 00:02:56,047
लेकिन तुम "बेटी" शब्द के बारे में
क्यों सोच रहे हो?

61
00:02:56,218 --> 00:02:59,348
पता नहीं। बस ये साल के इन दिनों में
मेरे दिमाग़ में आ ही जाता है।

62
00:02:59,972 --> 00:03:03,062
और शायद इसलिए
कि अगले हफ़्ते मेरी बेटी का बर्थडे है।

63
00:03:04,018 --> 00:03:06,558
हां, ये-- ये इसकी वजह हो सकती है।

64
00:03:06,729 --> 00:03:10,149
-मुझे नहीं पता था तुम्हारी एक बेटी भी है।
-वैसे सड़ा-पाद होता क्या है?

65
00:03:10,316 --> 00:03:11,856
ये गैस तो नहीं हो सकती।

66
00:03:12,026 --> 00:03:14,356
नहीं, ये हवा होती है।

67
00:03:14,528 --> 00:03:17,198
जैसे, एक बार मैं
वायट के साथ सैक्स कर रही थी

68
00:03:17,364 --> 00:03:20,284
जब वो किसी क़िस्म की
वनस्पतिक वायग्रा ले रहा था।

69
00:03:20,451 --> 00:03:24,161
और वो मेरे अंदर ढेर सारी हवा छोड़ रहा था।

70
00:03:24,330 --> 00:03:26,040
ठीक है, शुक्रिया, केट मिडलटन।

71
00:03:26,206 --> 00:03:28,166
हमें शायद मग्सी की बात पर
ध्यान देना चाहिए।

72
00:03:28,334 --> 00:03:29,924
मैं तो यही बात सुनना चाहता हूं।

73
00:03:30,085 --> 00:03:33,795
मग्सी, क्या--? तुम अपनी बेटी के बर्थडे पर
उससे मिलने जा रहे हो?

74
00:03:33,964 --> 00:03:35,674
नहीं। नहीं, नहीं, नहीं।

75
00:03:35,841 --> 00:03:37,431
मैंने उसे बरसों से नहीं देखा है।

76
00:03:37,635 --> 00:03:38,635
ऐसा कैसे?

77
00:03:38,802 --> 00:03:42,602
दरअसल, जब मेरी बीवी का
और मेरा तलाक़ हुआ, तो मेरी बेटी--

78
00:03:42,765 --> 00:03:45,425
फिर वही। बे-- बेटी। बेटी।

79
00:03:45,601 --> 00:03:49,771
मेरी बेटी लाटे को वीकएंड पर
मेरे साथ समय बिताना पसंद नहीं था।

80
00:03:50,356 --> 00:03:52,066
फिर एक बार, वो और उसके दोस्त

81
00:03:52,232 --> 00:03:54,862
हैना मोंटाना समारोह में जाना चाहते थे।

82
00:03:55,027 --> 00:03:58,407
उसने मुझसे कहा कि वो उसके लिए
अपने डैड के साथ होने से ज़्यादा अहम था।

83
00:03:58,614 --> 00:04:00,284
बड़ी हस्तियों की दीवानी?

84
00:04:00,950 --> 00:04:03,740
नहीं। ये घटिया बात है।

85
00:04:04,828 --> 00:04:06,248
तो, बहरहाल, मैंने कहा:

86
00:04:06,413 --> 00:04:10,583
"नहीं, आज मेरा दिन है, और हैना मोंटाना
को तुम कभी भी देख सकती हो।"

87
00:04:10,918 --> 00:04:12,878
तो वो नाराज़ हो गई

88
00:04:13,045 --> 00:04:15,875
कहने लगी मैं उसकी ज़िंदगी बर्बाद कर रहा हूं

89
00:04:16,048 --> 00:04:18,468
कि वो मुझसे नहीं मिलना चाहती।

90
00:04:18,634 --> 00:04:19,764
और बस ख़त्म।

91
00:04:19,927 --> 00:04:21,177
बस ख़त्म?

92
00:04:21,345 --> 00:04:22,635
हां, बस ख़त्म।

93
00:04:22,805 --> 00:04:26,675
-ये बहुत तीखे शब्द नहीं थे?
-नहीं, नौजवान ऐसे शब्द बोलते हैं।

94
00:04:27,184 --> 00:04:31,274
सुनो, ये किसी नौजवान ने कहा होता
तो मैं सहन कर लेता।

95
00:04:31,438 --> 00:04:32,688
वो कुल 10 साल की थी।

96
00:04:32,856 --> 00:04:34,566
तुम उससे तब से नहीं मिले
जब वो 10 साल की थी?

97
00:04:34,733 --> 00:04:38,203
नहीं, उसने अपना फ़ैसला किया,
और मैं उसकी इच्छा का सम्मान कर रहा हूं।

98
00:04:38,362 --> 00:04:40,662
हां? एक अच्छे बाप की तरह।

99
00:04:40,823 --> 00:04:42,033
हे भगवान, मग्सी।

100
00:04:42,199 --> 00:04:44,829
बच्चे ऐसी बकवास करते हैं।

101
00:04:44,994 --> 00:04:46,834
तुम्हें-- तुम्हें उससे बात करनी चाहिए।

102
00:04:46,996 --> 00:04:49,916
नहीं। मेरे लिए तो, गेंद अब उसके पाले में है।

103
00:04:50,082 --> 00:04:53,002
-उसे मेरी ज़रूरत हो तो मैं मौजूद हूं।
-उसे बिल्कुल ज़रूरत है तुम्हारी।

104
00:04:53,752 --> 00:04:55,552
अब जो भी है।

105
00:04:55,713 --> 00:04:57,093
अब बहुत देर हो चुकी है।

106
00:04:57,256 --> 00:04:58,836
वो 18 साल की है। बड़ी हो चुकी है।

107
00:04:59,008 --> 00:05:02,588
नहीं, बड़ा तो तुम्हें होना चाहिए, बेवक़ूफ़।

108
00:05:02,761 --> 00:05:06,351
अरे, तुम किसी के बाप हो।
तुम्हें बाप जैसा बर्ताव करना चाहिए।

109
00:05:06,974 --> 00:05:10,024
और अब हैना मोंटाना का तो
कोई अस्तित्व ही नहीं है।

110
00:05:10,185 --> 00:05:12,765
वो किसी क़िस्म की
सैक्स पिशाचिनी में बदल चुकी है।

111
00:05:12,938 --> 00:05:15,148
ये दुख की बात नहीं है? हर कोई बदलता है।

112
00:05:15,315 --> 00:05:16,775
ब्रूस जेनर अब औरत है।

113
00:05:16,942 --> 00:05:20,202
प्यारी सी चैस्टिटी बोनो
स्मैशमाउथ का वो गायक बन गई है।

114
00:05:20,362 --> 00:05:22,242
वैसे तुम्हें वो
वनस्पतिक वायग्रा कहां से मिली?

115
00:05:22,406 --> 00:05:24,066
किसी भी गैस स्टेशन पे मिल जाएगी।

116
00:05:24,241 --> 00:05:26,831
"नेचर्स रॉड" के नाम से जानी जाती है।

117
00:05:26,994 --> 00:05:29,124
सुनो, एडी, तुम्हें यक़ीन है
तुम सही ग्रुप में हो?

118
00:05:31,040 --> 00:05:32,330
आज दिन क्या है?

119
00:05:35,753 --> 00:05:38,883
"लाटे" नाम की 17-वर्षीय लड़की को ढूंढ़ना
बहुत कठिन तो नहीं होना चाहिए।

120
00:05:39,048 --> 00:05:41,258
वैसे कौन पागल अपनी बेटी का नाम
"लाटे" रखता है?

121
00:05:41,425 --> 00:05:44,545
-वो है क्या, स्टारबक्स का मैनेजर है?
-मैं मग्सी को जितना जानता हूं

122
00:05:44,720 --> 00:05:47,850
लड़की ख़ुशक़िस्मत है कि उसका नाम
"क्वालूड" या "हैश ऑयल" नहीं है।

123
00:05:48,307 --> 00:05:50,807
"हैश ऑयल" फिर भी एक प्यारा नाम होता

124
00:05:50,976 --> 00:05:54,556
पॉपाइ और ऑलिव ओयल जैसा। उनकी
"हैश ऑयल" नाम की एक नशेड़ी बेटी है

125
00:05:54,730 --> 00:05:57,150
जो पॉपाइ का सारा पालक पी जाती है--
ये रही।

126
00:05:57,316 --> 00:06:00,106
-ये उसका फ़ो फ़्रेंड्स पेज है।
-तुम ये कैसे कर लेते हो?

127
00:06:00,652 --> 00:06:03,572
तुम नहीं कैसे कर पाते हो?
तुम इंटरनेट में बिल्कुल अनपढ़ हो।

128
00:06:03,739 --> 00:06:04,989
दरअसल, मैं--

129
00:06:05,157 --> 00:06:08,697
मैं उस चीज़ का प्रशंसक नहीं हूं
जिसने संगीत उद्योग को तबाह कर दिया।

130
00:06:08,869 --> 00:06:10,789
लगता है मैं दुश्मन के साथ सो रहा हूं।

131
00:06:10,954 --> 00:06:13,374
चलो, किसी के साथ तो सो रहे हो।

132
00:06:13,957 --> 00:06:15,457
तुम्हें वो फ़िल्म याद है?

133
00:06:15,626 --> 00:06:17,746
हैलो। हाइ।

134
00:06:17,920 --> 00:06:21,130
नहीं। अरे, नहीं, मुझे--
मुझे नहीं लगता मैं अभी कर सकूंगा।

135
00:06:21,298 --> 00:06:22,298
फ़ोफ़्रेंड्स

136
00:06:22,466 --> 00:06:24,176
देखो इसे। कितनी प्यारी है।

137
00:06:24,343 --> 00:06:25,473
मग्सी पक्का बेवक़ूफ़ है।

138
00:06:25,636 --> 00:06:27,926
सुनो, मुझे जाना होगा।
मैं किसी काम में लगा हूं।

139
00:06:28,097 --> 00:06:29,597
जल्दी बात करते हैं। बाइ। ठीक है।

140
00:06:29,765 --> 00:06:33,935
हां, पता नहीं कौन आठ साल तक
अपनी बच्ची से बात किए बिना जी सकता है।

141
00:06:34,103 --> 00:06:38,113
पता करो वो कहां रहती है
या मैं उससे कैसे संपर्क कर सकता हूं।

142
00:06:38,273 --> 00:06:40,823
और हमारे पास और क्रैनबैरी जूस है?

143
00:06:40,984 --> 00:06:43,204
क्रैनबैरी जूस पीना बंद कर दो।

144
00:06:43,362 --> 00:06:45,322
-तुम्हें क्रैनबैरी जूस पसंद है।
-नहीं।

145
00:06:45,489 --> 00:06:47,029
मुझे वोदका पसंद है।

146
00:06:47,199 --> 00:06:50,199
मैं क्रैनबैरी जूस ये महसूस करने को पीता हूं
कि मैं वोदका पी रहा हूं।

147
00:06:56,416 --> 00:06:58,126
-एलिसन, हाइ।
-हाइ।

148
00:06:58,293 --> 00:07:02,013
मैंने मीटबॉल्स बनाए थे, पर कार्ल ने मुझे
वीकएंड पर गॉज़र जाने का सरप्राइज़ दे दिया।

149
00:07:02,172 --> 00:07:04,512
तो, तुम लोग लेना चाहोगे?

150
00:07:04,675 --> 00:07:08,345
बहुत शुक्रिया। ज़रूर।
मुझे ये बदशक्ल के साथ बांटने तो नहीं हैं?

151
00:07:08,512 --> 00:07:10,972
-ये अच्छा रहेगा। ठीक है।
-पर इनपे क़ब्ज़ा मेरा ही है।

152
00:07:11,140 --> 00:07:12,350
आ जाओ।

153
00:07:15,644 --> 00:07:17,814
-मैं दख़लअंदाज़ी तो नहीं--?
-नहीं, नहीं, नहीं।

154
00:07:17,980 --> 00:07:21,110
मैं बस एक लड़की को ऑनलाइन ढूंढ़ने में
लाउडरमिल्क की मदद कर रहा था।

155
00:07:21,733 --> 00:07:24,443
-कैसा चल रहा है?
-बढ़िया। मिल गई वो।

156
00:07:25,821 --> 00:07:26,821
ये थोड़ी

157
00:07:27,489 --> 00:07:28,989
कमउम्र नहीं है?

158
00:07:29,158 --> 00:07:31,738
हां। 17 साल की है,
लेकिन इसका बर्थडे आने वाला है।

159
00:07:32,786 --> 00:07:34,866
तुम्हारे ख़्याल से वो अभी भी
माइली साइरस को पसंद करती होगी?

160
00:07:35,038 --> 00:07:38,378
अगर मैं उसे एक एल्बम दूं
तो शायद थोड़ी शांत हो जाए-- हाइ।

161
00:07:39,418 --> 00:07:41,708
तुम यहां--? तुम यहां क्या कर रही हो?

162
00:07:41,879 --> 00:07:44,009
मैं-- बस कुछ मीटबॉल्स देने आई थी, तो--

163
00:07:44,173 --> 00:07:45,763
हां, मैं-- मुझे-- मुझे जाना है।

164
00:07:47,342 --> 00:07:49,762
शुक्रिया। ये-- ये--

165
00:07:53,390 --> 00:07:55,600
-वो मीटबॉल्स लाई है।
-हां, पर उनपे मेरा क़ब्ज़ा है।

166
00:07:55,767 --> 00:07:58,727
उसकी शराफ़त है।
आई, मीटबॉल्स दीं और चली गई।

167
00:07:58,896 --> 00:08:00,436
परफ़ेक्ट औरत है।

168
00:08:00,981 --> 00:08:02,191
हैलो।

169
00:08:02,399 --> 00:08:04,189
कौन? नहीं ग़लत नंबर है।

170
00:08:04,359 --> 00:08:06,399
ओह, कोई बात नहीं।

171
00:08:06,570 --> 00:08:08,700
ठीक है, तुम्हें भी। बाइ।

172
00:08:10,991 --> 00:08:12,491
इमैक्युलेट हार्ट
कम्युनिटी सेंटर

173
00:08:12,659 --> 00:08:15,829
आप दोनों का जोड़ा बहुत प्यारा रहेगा,
और मैं जानता हूं आप दोनों अकेले हैं।

174
00:08:15,996 --> 00:08:17,286
अपना मुंह बंद रखो, लाउडरमिल्क।

175
00:08:17,789 --> 00:08:21,879
मिसेज़ विल्क्स देखने आई हैं
कि क्या क्लेयर में कुछ सुधार है।

176
00:08:22,336 --> 00:08:25,666
हां, है, वो--
वो पिछली मीटिंग में थोड़ा खुली थी।

177
00:08:25,839 --> 00:08:27,129
उसने क्या कहा?

178
00:08:27,299 --> 00:08:29,719
उसने कोई इशारा दिया
कि उसने स्कूल क्यों छोड़ा?

179
00:08:29,885 --> 00:08:32,135
मैं कमरे में होने वाली बातें नहीं बताता हूं।

180
00:08:32,304 --> 00:08:33,764
लेकिन वो खुली ना?

181
00:08:33,931 --> 00:08:35,311
मैंने अभी तो कहा वो खुली।

182
00:08:35,474 --> 00:08:37,524
अभी एक दिन उसने मुझे कु-ति-या कहा।

183
00:08:37,684 --> 00:08:40,774
इसे निजी रूप से मत लो।
वो बस भड़ास निकाल रही है।

184
00:08:40,938 --> 00:08:42,228
नहीं, ये अच्छी चीज़ है।

185
00:08:42,397 --> 00:08:45,227
वो मुझे खुली गालियां बकती थी।

186
00:08:45,400 --> 00:08:47,990
एक-दो बार दो नंगी गालियां तक।

187
00:08:49,696 --> 00:08:52,406
-तो वो बेहतर हो रही है?
-वर्णानुक्रम से, हां।

188
00:08:52,616 --> 00:08:54,326
मैं जानना चाहूंगी ये किस तरह शुरू हुआ।

189
00:08:54,493 --> 00:08:56,663
मैं जानती हूं कि कारण
उसके पिता की मौत से ज़्यादा कुछ था।

190
00:08:56,828 --> 00:08:59,328
-तो साला पूछ क्यों नहीं लेतीं उससे?
-लाउडरमिल्क।

191
00:08:59,498 --> 00:09:02,418
-क्या?
-तुम्हारे साथ हर बातचीत

192
00:09:02,584 --> 00:09:03,594
भद्दी ही होना क्यों ज़रूरी है?

193
00:09:03,752 --> 00:09:06,382
तुमने मुझसे अपनी बेटी की मदद करने को
कहा था, तुम्हारा पिल्ली बनने को नहीं।

194
00:09:06,964 --> 00:09:10,384
ज़िम्मेदारी नाम की एक चीज़ होती है,
और तुम्हें थोड़ा ज़िम्मा लेना चाहिए।

195
00:09:10,550 --> 00:09:13,470
तुम नहीं जानते मैं कौन हूं
या मैंने क्या झेला है।

196
00:09:15,180 --> 00:09:18,100
ठीक है। मैं देखूंगा।

197
00:09:22,396 --> 00:09:23,936
कैसा कमीना है।

198
00:09:25,857 --> 00:09:27,227
हां।

199
00:09:27,943 --> 00:09:30,453
ठीक है, तो पिछले हफ़्ते हमने
बाप-बेटी के बारे में

200
00:09:30,612 --> 00:09:35,742
गंभीर विषय पर बात की, और मुझे यक़ीन है,
उसने हममें से कई को प्रभावित किया, सही?

201
00:09:37,286 --> 00:09:39,196
बोलिए। वाक़ई?

202
00:09:39,371 --> 00:09:41,501
मैं पिछले हफ़्ते
आपको एक भावनात्मक यात्रा पर ले गया

203
00:09:41,665 --> 00:09:45,245
और अब आप सब अपने हाथों पर
मुंह बंद किए बैठे हैं।

204
00:09:45,419 --> 00:09:47,209
अलावा रॉजर के।

205
00:09:48,255 --> 00:09:50,465
मैं इसका क्या मतलब समझूं?

206
00:09:50,757 --> 00:09:53,177
कि तुम नाकाम रहे?

207
00:09:53,510 --> 00:09:56,720
कि यहां मेरे अलावा कोई काम नहीं करता है।

208
00:09:56,888 --> 00:09:58,308
क्या बोल रहे हो तुम?

209
00:09:58,473 --> 00:10:00,643
-हम सब इतनी मेहनत कर रहे हैं।
-अच्छा?

210
00:10:00,809 --> 00:10:03,309
कितनी मेहनत कर रहे हो?
तुमने अपनी बेटी से संपर्क किया?

211
00:10:03,478 --> 00:10:06,318
कोई फ़ायदा नहीं।
वो मुझसे मिलना ही नहीं चाहती।

212
00:10:06,481 --> 00:10:10,441
और अगर चाहती भी, तो मेरे पास
उसे ढूंढ़ने का कोई तरीक़ा नहीं है।

213
00:10:10,610 --> 00:10:14,070
बकवास। मैंने उसे इंटरनेट पर
दो मिनट में ढूंढ़ लिया।

214
00:10:15,574 --> 00:10:19,374
वो यहां से 20 मिनट की दूरी पे रहती है
और इसी सड़क पर एक स्कूल में पढ़ती है।

215
00:10:21,038 --> 00:10:22,958
बहुत प्यारी है।

216
00:10:25,375 --> 00:10:27,455
-वो बेघर आश्रय में सेवा देती है?
-हां।

217
00:10:27,627 --> 00:10:29,957
तो वो शायद महज़
बड़ी हस्तियों की दीवानी नहीं है।

218
00:10:30,130 --> 00:10:31,300
अच्छी बात है।

219
00:10:31,465 --> 00:10:34,835
वो शनिवार को वहां जाएगी।
ये बिल्कुल सही अवसर होगा

220
00:10:35,010 --> 00:10:36,720
कि तुम जाकर उससे फिर से मिलो।

221
00:10:37,220 --> 00:10:39,430
क्या? तुम क्या--?
मतलब, ऐसे ही पहुंच जाऊं?

222
00:10:39,598 --> 00:10:42,228
-और फिर क्या करूं?
-उससे बात करो। कहो तुम उसके बाप हो।

223
00:10:42,392 --> 00:10:45,352
कहो तुम्हें अफ़सोस है।
कि तुम उसे याद करते हो। कि तुम ग़लत थे।

224
00:10:45,520 --> 00:10:46,690
मैं ग़लत नहीं था।

225
00:10:46,855 --> 00:10:49,475
वो मेरा दिन था।
वो हैना मोंटाना का दिन नहीं था।

226
00:10:49,649 --> 00:10:53,569
पर इसके कारण रिश्ते को तुमने बर्बाद किया,
और ये ग़लत था।

227
00:10:54,654 --> 00:10:55,914
नहीं।

228
00:10:56,365 --> 00:10:57,365
-मैं ये नहीं कर सकता।
-क्यों?

229
00:10:57,532 --> 00:10:59,162
क्योंकि ये डरपोक हैं।

230
00:11:00,327 --> 00:11:03,997
तुम्हें पता है ये कितना ग़लत है
कि तुम्हारी एक बेटी हो और तुम उससे

231
00:11:04,164 --> 00:11:05,794
आठ साल तक बात न करो?

232
00:11:05,957 --> 00:11:08,787
मैंने अपने डैड को खो दिया,
और मुझे रोज़ाना दुख होता है।

233
00:11:08,960 --> 00:11:11,130
तुम्हें पता नहीं कि एक लड़की के लिए
उसके बाप का होना कितना ज़रूरी है

234
00:11:11,296 --> 00:11:13,046
भले ही वो तुम जैसा कबाड़ बाप हो?

235
00:11:13,548 --> 00:11:15,468
तुम्हें लगता है मैं चाहता था ऐसा हो?

236
00:11:15,634 --> 00:11:17,054
तो इसे ठीक करो, चूतिए।

237
00:11:17,219 --> 00:11:20,349
हिम्मत जुटाओ, वहां जाओ,
और अपनी बेटी से मिलो।

238
00:11:20,555 --> 00:11:22,265
हां, और क्या कहूं?

239
00:11:23,225 --> 00:11:25,305
शायद इसमें क्लेयर तुम्हारी मदद कर सकेगी।

240
00:11:25,852 --> 00:11:30,572
क्योंकि ये समझ सकती होगी
कि तुम्हारी बेटी कैसा महसूस करती है।

241
00:11:31,066 --> 00:11:32,686
है ना?

242
00:11:34,403 --> 00:11:36,323
धत साला। मैं जाऊंगी तुम्हारे साथ।

243
00:11:40,158 --> 00:11:41,788
मग्सी?

244
00:11:47,749 --> 00:11:49,129
ठीक है।

245
00:11:51,253 --> 00:11:52,963
और तुम कहते हो मैं बेकार हूं।

246
00:11:53,130 --> 00:11:54,510
मेरा मतलब--

247
00:11:59,553 --> 00:12:01,103
उफ़्फ़ोह। धत।

248
00:12:02,222 --> 00:12:05,432
मेरी बेटी के आने के लिए
ये बड़ी घटिया क़िस्म की जगह है।

249
00:12:05,600 --> 00:12:08,100
गर्व करो। वो ऐसी औरत है
जो अंतर लाना चाहती है।

250
00:12:08,270 --> 00:12:11,820
और तुम्हें एक अच्छी औरत मिलनी चाहिए।

251
00:12:11,982 --> 00:12:14,282
अच्छी रणनीति। शुक्रिया।

252
00:12:14,776 --> 00:12:16,236
बहुत-- बहुत बुरा हाल है।

253
00:12:16,403 --> 00:12:19,323
ये लोग कितने खोए और टूटे से लगते हैं।

254
00:12:19,489 --> 00:12:20,659
अलावा उस आदमी के।

255
00:12:21,158 --> 00:12:23,368
वो मानसिक-रोगी बेघर नहीं है।

256
00:12:23,535 --> 00:12:25,075
वो बेस-वादक बेघर लगता है।

257
00:12:25,245 --> 00:12:27,535
ये जल्दी हार मानने वाले लोग हैं।

258
00:12:27,706 --> 00:12:30,126
-ये ज़्यादती है।
-ये साले जल्दी हार मानने वाले हैं।

259
00:12:30,292 --> 00:12:33,502
ज़िंदगी ने इन्हें दुख दिया,
लेकिन उसका सामना करने

260
00:12:33,670 --> 00:12:38,010
और लड़ने के बजाय,
ये ज़िंदगी भर के लिए हार मान बैठे।

261
00:12:38,175 --> 00:12:41,175
तुमने संगीत पत्रकारिता
का काम नहीं छोड़ा था?

262
00:12:42,053 --> 00:12:44,563
-वो रही।
-कहां?

263
00:12:47,142 --> 00:12:48,312
ठीक है, आओ।

264
00:12:48,477 --> 00:12:51,057
ए, आ जाओ। चलो, चलो।

265
00:12:53,648 --> 00:12:54,978
लाटे?

266
00:12:56,193 --> 00:12:58,613
सैम लाउडरमिल्क,
और इन्हें तो तुम जानती ही होगी।

267
00:13:01,698 --> 00:13:02,868
हाइ।

268
00:13:06,661 --> 00:13:08,501
मैं तुम्हारा बाप हूं।

269
00:13:10,832 --> 00:13:13,132
तुम--? उसे बताना चाहोगे
तुम यहां क्यों आए हो?

270
00:13:13,293 --> 00:13:14,713
क्यों? आप बेघर हो गए?

271
00:13:14,878 --> 00:13:16,128
बेघर? नहीं।

272
00:13:16,296 --> 00:13:18,166
उफ़, मैं बेघर सा दिख रहा हूं?

273
00:13:18,798 --> 00:13:20,548
-थोड़े से।
-नहीं।

274
00:13:20,717 --> 00:13:25,967
सुनो, मैं सोच रहा था कि अगर तुम चाहो,
तो मैं-- मैं तुमसे फिर मिलना चाहूंगा।

275
00:13:26,640 --> 00:13:28,390
मैं जानता हूं बहुत समय हो चुका है

276
00:13:28,600 --> 00:13:32,060
लेकिन मैं सोच रहा था कि हम
एक दूसरे को क़रीब से जान सकते हैं।

277
00:13:32,229 --> 00:13:35,439
-अगर तुम्हें एतराज़ न हो।
-ये अटपटा सा है।

278
00:13:35,607 --> 00:13:38,437
मॉम ने मुझे कभी बताया ही नहीं
कि आप कहां हैं। तो

279
00:13:38,860 --> 00:13:41,280
मुझे तो लगता था कि आप मर चुके हैं।

280
00:13:42,197 --> 00:13:45,237
हां, एक तरह से, मैं मर ही चुका था।

281
00:13:46,493 --> 00:13:48,503
हां, लेकिन ये मरे नहीं हैं।

282
00:13:48,662 --> 00:13:51,542
ठीक है? तुम ख़ुशक़िस्मत हो, लाटे।

283
00:13:51,706 --> 00:13:55,876
बहुत से लोग अपने बाप को खो देते हैं,
और वो कभी वापस नहीं आते।

284
00:13:56,044 --> 00:13:59,214
तुम्हारे डैड चले गए थे, लेकिन अब यहां हैं।
ये मौत से वापस आ गए हैं।

285
00:13:59,381 --> 00:14:03,471
ये-- ये-- ये कूलर में ई.टी. की तरह हैं, सही?

286
00:14:04,135 --> 00:14:05,845
-मैं नहीं जानती वो क्या होता है।
-ई.टी.।

287
00:14:06,012 --> 00:14:08,472
वो "होम-- फ़ोन होम।"

288
00:14:10,350 --> 00:14:12,980
धत, यार। मैं बहुत बुरा बाप रहा हूं।

289
00:14:14,271 --> 00:14:16,021
सुनो, मैं माफ़ी मांगता हूं।

290
00:14:16,189 --> 00:14:17,899
मैं जानता हूं तुममें बहुत ग़ुस्सा था

291
00:14:18,066 --> 00:14:21,896
लेकिन मैं सोच रहा था कि हम
एक आइसक्रीम द्वारा शुरू कर सकते हैं

292
00:14:22,070 --> 00:14:24,200
और इस सबको पीछे छोड़ सकते हैं।

293
00:14:24,364 --> 00:14:26,744
हां, क्योंकि उससे सब ठीक हो जाएगा।

294
00:14:28,785 --> 00:14:30,365
ठीक है, देखिए

295
00:14:30,537 --> 00:14:32,787
मैं आपकी माफ़ी स्वीकार करती हूं

296
00:14:32,956 --> 00:14:36,456
लेकिन इससे ये नहीं बदलता
कि आप अपने नौ बच्चों को छोड़ गए थे।

297
00:14:36,626 --> 00:14:39,086
क्या? तुम्हारे नौ बच्चे थे?

298
00:14:39,254 --> 00:14:41,264
सात। जुड़वां तब तक पैदा नहीं हुए थे।

299
00:14:42,924 --> 00:14:44,934
-हे भगवान।
-अगर आपको कुछ सांत्वना मिल सके

300
00:14:45,093 --> 00:14:48,603
तो आपने मुझे जो दर्द दिया
उसने मुझे दूसरों की मदद करना सिखा दिया।

301
00:14:49,973 --> 00:14:52,983
आज मैं एक बेहतर इंसान इसलिए हूं
कि आप हमें छोड़ गए थे।

302
00:14:58,940 --> 00:15:00,360
यार--

303
00:15:01,818 --> 00:15:06,108
और इतने समय,
मैं सोचता रहा कि मैंने ग़लत किया।

304
00:15:07,866 --> 00:15:09,406
चलते हैं।

305
00:15:13,496 --> 00:15:16,366
इंसान की हालत के प्रति

306
00:15:16,541 --> 00:15:20,551
आत्मीयता, संचार
और संवेदना ही हमें बांधती है

307
00:15:20,712 --> 00:15:24,012
और आत्मा को जागृत रखती है।

308
00:15:24,174 --> 00:15:28,264
दो बातें। मुझे छुओ मत, और तुमने शायद
अपने पाजामें में शूशू कर लिया है।

309
00:15:31,348 --> 00:15:33,428
मुझे पसंद आए तुम।

310
00:15:34,017 --> 00:15:35,437
अच्छा बंदा है। मुझे पसंद आया।

311
00:15:47,864 --> 00:15:49,744
वो नौ बच्चों को छोड़कर भाग गया?

312
00:15:51,618 --> 00:15:54,328
सात को, क्योंकि तब तक जुड़वां

313
00:15:54,496 --> 00:15:55,996
हे भगवान।

314
00:15:56,164 --> 00:16:00,344
मेरे डैड इतने अच्छे आदमी थे,
और ये कमीना ज़िंदा है।

315
00:16:01,628 --> 00:16:03,458
हां, ए।

316
00:16:03,630 --> 00:16:06,010
तुम नहीं जानतीं
उसकी ज़िंदगी में क्या चल रहा था।

317
00:16:06,174 --> 00:16:08,474
ठीक है? वो एक नशेड़ी है।

318
00:16:09,636 --> 00:16:11,256
यही इसका जवाब है।

319
00:16:11,429 --> 00:16:13,519
बेचारी लाटे।

320
00:16:13,682 --> 00:16:17,522
झेलना उसे पड़ा,
और वो फिर भी इतनी अच्छी निकली।

321
00:16:17,686 --> 00:16:19,186
और एक मैं हूं।

322
00:16:19,813 --> 00:16:24,533
मेरे पास सब कुछ था,
और अब मैं एक बेघर नशेड़ी हूं

323
00:16:24,693 --> 00:16:26,573
जो किसी चूतिया के काउच पर सो रही है।

324
00:16:28,029 --> 00:16:30,909
देखो, बेन पूरी कोशिश कर रहा है।

325
00:16:31,199 --> 00:16:32,199
तुम जानती हो।

326
00:16:32,367 --> 00:16:34,827
ठीक है, चलो-- टहलने चलते हैं, ठीक है?

327
00:16:35,870 --> 00:16:37,830
इस तरफ़, आओ।

328
00:16:40,875 --> 00:16:44,705
तुम्हारे डैड यहां होते, तो तुम उन्हें
ज़रूर बतातीं तुम्हें क्या परेशान कर रहा है।

329
00:16:45,255 --> 00:16:49,335
मेरा डर के मारे बुरा हाल होता
क्योंकि उन्हें मरे छह महीने हो चुके हैं।

330
00:16:52,846 --> 00:16:54,886
लेकिन वो यहां नहीं हैं।

331
00:16:57,183 --> 00:16:58,643
मैं हूं ना।

332
00:16:58,810 --> 00:17:00,520
तुम्हें क्या चीज़ खाए जा रही है?

333
00:17:01,938 --> 00:17:03,648
मुझे कुछ खा नहीं रहा है।

334
00:17:04,733 --> 00:17:08,903
-कुछ खा भी रहा होता, तो तुम्हें नहीं बताती।
-ओह, ठीक है। ठीक है।

335
00:17:09,154 --> 00:17:10,614
थोड़ी मदद करोगे?

336
00:17:13,658 --> 00:17:14,908
हां, ज़रूर।

337
00:17:23,501 --> 00:17:26,421
-क्या कर रही हो तुम?
-क्या?

338
00:17:26,755 --> 00:17:28,335
जाओ उसके साथ खेलो।

339
00:17:28,506 --> 00:17:30,506
क्या? क्यों?

340
00:17:30,675 --> 00:17:32,675
क्यों का क्या मतलब?

341
00:17:32,886 --> 00:17:35,176
उसे देखो। उसके साथ खेलने को कोई नहीं है।

342
00:17:35,680 --> 00:17:37,970
जाओ, जाओ, तुम्हारी उससे अच्छी बनेगी।

343
00:17:38,433 --> 00:17:40,603
उसके दोस्त नहीं हैं
तो मेरी तो ग़लती नहीं है।

344
00:17:40,769 --> 00:17:41,809
क्या पता वो चूतिया हो।

345
00:17:41,978 --> 00:17:44,438
वो चूतिया नहीं है। वो बंदा--
देखो उसे। देखो।

346
00:17:45,148 --> 00:17:47,568
वो तो चूतिया होना तक नहीं जानता।

347
00:17:48,568 --> 00:17:50,358
जाओ वहां। जाओ।

348
00:17:51,529 --> 00:17:53,319
ठीक है।

349
00:17:53,490 --> 00:17:54,870
ठीक है।

350
00:18:10,757 --> 00:18:13,507
-चार्ली, ये काफ़ी ऊंचा है।
-बकवास बंद करो।

351
00:18:13,676 --> 00:18:17,006
-हे भगवान।
-लगता है जैसे मैं सर्क डु सोलेल में हूं।

352
00:18:17,806 --> 00:18:22,306
किसी को चाहिए हो, तो मेरे पास थोड़ी
सड़ी हुई लिसलिसी मछली है।

353
00:18:23,812 --> 00:18:24,942
एकदम बासी।

354
00:18:25,104 --> 00:18:28,154
जैसे बर्थडे की मोमबत्तियां खा रहे हों। लो।

355
00:18:28,316 --> 00:18:30,146
शुक्रिया। मुझे जाना है।

356
00:18:30,318 --> 00:18:31,608
उम्मीद है तुम फिर मिलोगी।

357
00:18:31,778 --> 00:18:33,238
ठीक है, हां।

358
00:18:33,780 --> 00:18:35,660
-बाइ, क्लेयर।
-बाइ।

359
00:18:38,827 --> 00:18:39,867
मिलकर अच्छा लगा।

360
00:18:40,912 --> 00:18:43,162
तुम्हें क्या पता?
तुम फिर से डेटिंग कर रही हो।

361
00:18:47,168 --> 00:18:50,378
वैसे, हमारे पास बोलोनी ख़त्म हो गया है।

362
00:18:51,130 --> 00:18:54,130
तुम सारा खा नहीं गई होतीं, तो ज़रूर होती।

363
00:18:54,342 --> 00:18:57,182
लेकिन देखो मुंह से टैक्स्ट करके
हम कितना समय बचा रहे हैं।

364
00:18:57,345 --> 00:18:59,305
बुरी तरह हंसी आई।

365
00:19:00,598 --> 00:19:02,888
मेरे पास एलिसन की लाई कुछ मीटबॉल्स हैं।

366
00:19:03,059 --> 00:19:04,849
उनका स्वाद नाकाम प्यार जैसा है?

367
00:19:07,438 --> 00:19:10,188
लगता है मैं आख़िरकार
तुम्हें समझ चुका हूं, क्लेयर।

368
00:19:10,859 --> 00:19:13,489
-वाक़ई?
-हां।

369
00:19:14,028 --> 00:19:16,358
मुझे लगता है तुमने किसी को खोया है।

370
00:19:18,116 --> 00:19:19,616
और तुम इसीलिए उदास हो।

371
00:19:19,784 --> 00:19:23,124
और मेरा मतलब सिर्फ़ तुम्हारे डैड से नहीं है,
हालांकि वो इसका बड़ा भाग हैं।

372
00:19:23,288 --> 00:19:26,118
और मेरा उस गाब्दू से भी मतलब नहीं है।

373
00:19:26,291 --> 00:19:27,881
वायट।

374
00:19:28,167 --> 00:19:29,417
नहीं, मैं--

375
00:19:30,336 --> 00:19:32,456
मेरे ख़्याल से कोई और है।

376
00:19:33,298 --> 00:19:35,968
कोई ऐसा जिसके लिए
तुम्हारे मन में भावनाएं थीं।

377
00:19:36,676 --> 00:19:39,096
है ना? मैंने सही कहा?

378
00:19:39,971 --> 00:19:41,971
स्कूल में कोई?

379
00:19:43,099 --> 00:19:46,099
-कोई और छात्र?
-नहीं।

380
00:19:48,646 --> 00:19:50,476
कोई टीचर?

381
00:19:51,774 --> 00:19:54,784
ओह, यार।

382
00:19:57,572 --> 00:20:01,412
हां, और फिर, मामला बिगड़ गया,
और तुमने स्कूल छोड़ दिया।

383
00:20:05,622 --> 00:20:08,122
पता नहीं मैंने क्या सोचा था।

384
00:20:10,501 --> 00:20:13,091
प्रोफ़ेसर क्रेन और मैं, हम बस--

385
00:20:14,213 --> 00:20:15,633
हमारी किताबों पर अच्छी पट रही थी।

386
00:20:17,926 --> 00:20:21,136
और फिर, लंच हो गया।

387
00:20:21,304 --> 00:20:23,144
और फिर, डिनर हो गया।

388
00:20:23,306 --> 00:20:25,136
और फिर

389
00:20:26,517 --> 00:20:27,937
और ज़्यादा।

390
00:20:29,187 --> 00:20:31,647
और फिर, ये ख़त्म हो गया।

391
00:20:33,316 --> 00:20:35,106
वो-- बहुत समय बाद

392
00:20:36,194 --> 00:20:40,374
पहली बार मैंने महसूस किया

393
00:20:40,865 --> 00:20:43,365
देखा जाना, और

394
00:20:44,160 --> 00:20:46,370
सुना जाना, और

395
00:20:49,165 --> 00:20:51,165
किसी से जुड़े होना।

396
00:20:52,627 --> 00:20:54,917
इंसान की हालत के प्रति

397
00:20:55,129 --> 00:20:57,669
--आत्मीयता, संचार
और संवेदना ही हमें बांधती है

398
00:20:57,840 --> 00:21:01,430
और आत्मा को जागृत रखती है।

399
00:21:01,678 --> 00:21:02,968
ऐसा किसने कहा?

400
00:21:03,888 --> 00:21:05,308
पता नहीं साला।

401
00:21:05,473 --> 00:21:08,313
तो इसका-- इसका अंत क्यों हो गया?

402
00:21:10,478 --> 00:21:12,268
क्योंकि

403
00:21:14,857 --> 00:21:17,487
मेरी टीचर के लिए

404
00:21:21,739 --> 00:21:23,659
इसका चक्र पूरा हो चुका था।

405
00:21:28,788 --> 00:21:30,828
ठीक है।

406
00:21:32,667 --> 00:21:34,497
तुम्हें कैसे पता चला?

407
00:21:35,044 --> 00:21:38,554
मैं-- मैं बस-- बस अंदाज़ा हो गया।

408
00:21:38,715 --> 00:21:41,335
अंदर से ऐसा लगा। तो मैंने कह डाला।

409
00:21:43,803 --> 00:21:45,683
तुम्हें श्रेय देना पड़ेगा।

410
00:21:46,431 --> 00:21:48,431
तुम अपने काम में अच्छे हो, लाउडरमिल्क।

411
00:21:52,645 --> 00:21:54,145
ओह, सुनो, अगर एलिसन हो

412
00:21:54,313 --> 00:21:58,323
तो क्या तुम उससे कह दोगी कि कंप्यूटर पे
जो लड़की है वो मग्सी की बेटी है?

413
00:22:00,486 --> 00:22:03,946
-वो झांसे में आई?
-तुम साला यहां क्या कर रहे हो?

414
00:22:04,115 --> 00:22:06,615
-तुम्हें मुझे पैसा देना है।
-कल ही तो 20 डॉलर दिए थे।

415
00:22:06,784 --> 00:22:09,754
-वो मैंने सिगरेट के लिए क्लेयर को दे दिए।
-सिगरेट के लिए 20 डॉलर?

416
00:22:09,912 --> 00:22:12,622
-और उसने मुझे अपनी छातियां दिखाईं।
-वो तुम्हारी समस्या है, चार्ली।

417
00:22:12,790 --> 00:22:14,170
इसके लिए मैंने तो नहीं कहा था।

418
00:22:14,333 --> 00:22:17,303
वैसे भी, वो उसने तुम्हें मुफ़्त में दिखाई होंगी।

419
00:22:17,462 --> 00:22:18,922
-मैंने उससे कहा था।
-तुमने मुझे ये नहीं बताया

420
00:22:19,088 --> 00:22:21,168
-कि प्रोफ़ेसर औरत थी।
-मैं लिंग नहीं देखता हूं।

421
00:22:21,549 --> 00:22:23,759
वैसे, क्लेयर बहुत बेकार मछुआरन है।

422
00:22:24,343 --> 00:22:27,473
-क्या बोल रहे हो तुम?
-उसने छातियों में हुक लगाए हुए थे।

423
00:22:27,638 --> 00:22:31,558
ठीक है, ठीक है। ये 20 डॉलर हैं, ठीक है?
अब जाओ। ठीक है?

424
00:22:34,270 --> 00:22:37,070
-नोट ठीक है। अब जाओ यहां से।
-मीटबॉल्स तैयार हैं।

425
00:22:37,231 --> 00:22:40,071
तुम चार्ली को बता सकती हो
कि इसका फ़्रिस्बी हमारे पास नहीं है?

426
00:22:40,234 --> 00:22:44,954
हां, नहीं, वो तो तुमने
जाते समय ले लिया था? और--

427
00:22:48,493 --> 00:22:50,373
तुम पक्के कमीने हो।

428
00:22:50,536 --> 00:22:53,206
तुमने मुझे फंसाया। तुमने मुझसे
बात करने के लिए इसे पैसा दिया।

429
00:22:53,372 --> 00:22:54,872
-नहीं।
-हां, तुमने ऐसा ही किया।

430
00:22:55,041 --> 00:22:58,291
-तुम्हें किसी से बात करने की ज़रूरत थी।
-तुमने मुझसे फिर से चालाकी की।

431
00:22:59,003 --> 00:23:00,843
ऐसा करना ज़रूरी था। देखो।

432
00:23:01,047 --> 00:23:03,087
अहम चीज़ ये है कि सच सामने आ गया।

433
00:23:03,257 --> 00:23:06,297
ठीक है? जैसा कि वैन मॉरिसन ने कहा था,
"ये सब उपचार का भाग है।"

434
00:23:06,469 --> 00:23:10,769
भाड़ में जाओ तुम और तुम्हारे बुढ़ऊ गाने।

435
00:23:10,932 --> 00:23:12,772
धत।

436
00:23:16,229 --> 00:23:18,269
-तुम्हें मीटबॉल्स पसंद हैं?
-मुझे डाउन सिंड्रोम है।

437
00:23:18,439 --> 00:23:21,859
-बेशक मीटबॉल्स पसंद हैं मुझे।
-ठीक है, आओ।

438
00:23:30,493 --> 00:23:33,453
तुम्हें लगता है कल रात एलिसन ने
क्लेयर को मुझपे चिल्लाते सुना था?

439
00:23:33,621 --> 00:23:36,081
वो तो शायद स्पोकेन में भी सुना गया होगा।

440
00:23:36,457 --> 00:23:38,207
-हैलो?
-हां।

441
00:23:38,376 --> 00:23:40,706
-नहीं। बहुत हो गया।
-क्या कर रहे हो तुम?

442
00:23:40,878 --> 00:23:42,668
तुम क्या कर रहे हो?

443
00:23:42,839 --> 00:23:46,379
हर बार फ़ोन उठाते हुए
तुम ये नक़ली हंसी हंसते हो।

444
00:23:46,551 --> 00:23:49,551
-ये-- क्या? बिल्कुल नहीं।
-नहीं, तुम फ़ोन पे ऐसे होते हो।

445
00:23:49,720 --> 00:23:52,180
-"हैलो।" बिल्कुल करते हो।
-नहीं, मैं ये नहीं करता।

446
00:23:52,348 --> 00:23:54,598
-हर बार करते हो। मुझे ग़ुस्सा आ जाता है।
-ठीक है।

447
00:23:54,767 --> 00:23:56,977
तुम थोड़ा बढ़ाकर बोल रहे हो, सैम।

448
00:23:57,145 --> 00:23:59,725
कॉल करते हैं।
मैं तुम्हें जवाब देते सुनना चाहता हूं।

449
00:23:59,897 --> 00:24:01,437
-बस करो।
-नहीं, सुनते हैं।

450
00:24:01,607 --> 00:24:04,607
क्योंकि तुम शायद एक अंत्येष्टि में
"शिंडलर्स लिस्ट" देख रहे हो

451
00:24:04,777 --> 00:24:09,117
और अगर तुम्हारा फ़ोन बजता है,
तो तुम पिल्सबरी डोबॉय बन जाते हो।

452
00:24:09,282 --> 00:24:11,582
-ये देखो।
-हैलो।

453
00:24:11,742 --> 00:24:13,582
मैं बेन बोल रहा हूं।

454
00:24:13,744 --> 00:24:16,754
संदेश छोड़ें, मैं बाद में बात करता हूं, ठीक है?

455
00:24:17,331 --> 00:24:19,921
ठीक है। तो बात करते हैं कि ऐसा कैसे हुआ।

456
00:24:20,084 --> 00:24:22,094
तुम एक कॉमेडी क्लब में थे, ठीक है?

457
00:24:22,253 --> 00:24:24,553
बिली बर आया हुआ था।
उसने धमाल मचाया हुआ था।

458
00:24:24,714 --> 00:24:26,224
तुम बुरी तरह हंस रहे थे।

459
00:24:26,382 --> 00:24:29,972
और तुमने कहा, "मैं अपना
आउटगोइंग मैसेज रिकॉर्ड करता हूं।"

460
00:24:30,845 --> 00:24:32,345
-है ना?
-नहीं, मुझे नहीं लगता।

461
00:24:32,513 --> 00:24:34,603
-नहीं? ऐसा नहीं हुआ था?
-नहीं। नहीं।

462
00:24:34,765 --> 00:24:37,385
तो फिर ये साला क्या है?

463
00:24:37,560 --> 00:24:41,770
क्या तुम सारी दुनिया को बताना चाहते हो
कि तुम हंसी के गोलगप्पों के बीच

464
00:24:41,939 --> 00:24:45,069
रहते हो? ये बकवास है।
मैं तुम्हारे साथ रहता हूं। ये बकवास है।

465
00:24:45,234 --> 00:24:46,904
ठीक है, मैं एक नशेड़ी हूं।

466
00:24:47,069 --> 00:24:50,489
लोग मुझे फ़ोन पर हंसते हुए सुनते हैं।
मतलब, क्या लोगों का

467
00:24:50,698 --> 00:24:54,328
-ये सोचना बुरा है कि मैं ख़ुश हूं?
-किन लोगों को बेवक़ूफ़ बना रहे हो तुम?

468
00:24:54,493 --> 00:24:58,123
तुम किसी और को बेवक़ूफ़ बना रहे हो,
या ख़ुद को बेवक़ूफ़ बना रहे हो?

469
00:24:59,457 --> 00:25:01,917
तो मैं फ़ोन पर हंसता हूं।
इसमें क्या बड़ी बात है?

470
00:25:02,084 --> 00:25:03,214
ये सिर्फ़ मैं नहीं कह रहा।

471
00:25:03,377 --> 00:25:05,457
बहुत लोग ये बात कह रहे हैं।

472
00:25:06,380 --> 00:25:08,050
बहुत लोग कह रहे हैं का क्या मतलब?

473
00:25:08,216 --> 00:25:10,046
लोग कह रहे हैं, तो मैंने कैसे नहीं सुना?

474
00:25:10,218 --> 00:25:14,468
शायद एक सच्चा दोस्त ही
तुम्हें ये बता सकता है।

475
00:25:14,639 --> 00:25:18,059
ठीक है। उम्मीद है,
अभी एक सच्चा दोस्त ही फ़ोन कर रहा है।

476
00:25:18,226 --> 00:25:20,306
हैलो? मेरे साथ समस्या है।

